{"_id":"62ba080d1f1baa172d37fddc","slug":"three-days-off-in-jewelery-market-from-today-ambala-news-knl1128653188","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी मार्केट में आज से तीन दिन छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलरी मार्केट में आज से तीन दिन छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। ज्वेलरी के कारोबार के मामले में प्रसिद्ध रही सिटी की अग्रसेन और कालका चौक मार्केट अगले तीन दिन तक बंद रहेंगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी गर्मी की छुट्टियां मंगलवार से वीरवार तक होंगी। इस दौरान भीषण गर्मी के चलते ज्यादातर कारोबारी अपने-अपने परिवार के साथ शिमला आदि क्षेत्रों में जा रहे हैं।
कारोबारियों ने बताया कि दिन भर कारोबार में व्यस्त होने के कारण वह पारिवारिक सदस्यों को समय नहीं दे पा रहे थे। अब छुट्टियों के तीनों दिन पारिवारिक सदस्यों के साथ बिताने का मौका मिलेगा। इसको लेकर तकरीबन सभी कारोबारियों ने हिमाचल के शिमला, श्रीनगर आदि स्थानों पर जाने की योजना बनाई है। इससे गर्मी से राहत और मानसिक रूप से संतुष्टि मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों, खासतौर पर बच्चों को बहुत ज्यादा खुशी मिलने वाली है। इन छुट्टियों को लेकर छोटे बच्चे कई दिनों से तैयारी करने में जुटे हुए हैं।
काफी दिनों से बाहर जाने का प्रोग्राम फैमिली की ओर से बनाया जा रहा था, लेकिन कारोबार में ज्यादा व्यस्त होने के कारण बाहर जाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था। यह तीन दिन फैमिली के साथ बाहर व्यतीत किए जाएंगे। -हिमांशु अग्रवाल, ज्वैलर्स, सीएल टावर, अग्रसेन चौक मार्केट
विज्ञापन
बच्चों की छुट्टियां चल रही हैं। इन्हीं छुट्टियों को लेकर कई बार बच्चे बाहर जाने का प्रोग्राम बना चुके हैं, लेकिन कारोबार में व्यस्त होने के कारण कहीं भी जाने का समय नहीं निकाल पाया। अब तीनों दिन बच्चों के साथ ही रहेंगे। -मुनीष अग्रवाल, एसएस ज्वैलर्स, अग्रसेन चौक मार्केट
अंबाला सिटी की कालका चौक व अग्रसेन चौक की मार्केट में रोजाना भारी संख्या में ग्राहकों की आवाजाही रहती है। ग्राहकी छोड़कर बाहर जाने के लिए कोई भी कारोबारी तैयार नहीं था। इन छुट्टियों के दौरान बाहर जाने का मौका मिल रहा है। -सतीश छाबड़ा, छाबड़ा ज्वैलर्स, अग्रसेन चौक मार्केट
कई वर्ष पहले ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों ने गर्मी के दिनों में तीन छुट्टियां रखने का निर्णय लिया था। इसके चलते यह छुट्टियां की जा रही हैं। तीन दिनों का सदुपयोग करने के लिए लोगों ने विभिन्न स्थानों पर जाने का प्रोग्राम बनाया हुआ है। -अमित गर्ग, ज्वैलर्स, जयप्रकाश एंड सन्स, अग्रसेन चौक मार्केट
शोरूमों पर सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन कारोबार में व्यस्त होने होने के कारण कहीं बाहर घूमने आदि के लिए नहीं जा पा रहे थे। अब तीन दिन की छुट्टियां कर्मचारियों को भी एक बड़ी राहत देने वाली है। -अनीष अग्रवाल, एसएस ज्वैलर्स, पूजा कांप्लेक्स मार्केट, कालका चौक
विवाह समारोह न होने के कारण ज्वैलर्स कारोबार में भारी गिरावट चल रही है। गर्मी के सीजन में इन तीन दिनों की छुट्टियों में कारोबारी अपने लोगों के साथ कुछ पल बिताएंगे। कहीं न कहीं उन्हें मानसिक तौर पर कुछ राहत जरूर मिलेगी। -नरेश अग्रवाल, प्रधान ज्वैलर्स एसोसिएशन एवं एनएन ज्वैलर्स, अग्रसेन चौक मार्केट