फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three days left for admission in ITI

आईटीआई में दाखिले के तीन दिन शेष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three days left for admission in ITI
अंबाला। आईटीआई में दाखिले के लिए केवल तीन दिन रह गए हैं। इस दौरान ओपन काउंसलिंग के माध्यम से राजकीय आईटीआई शहर में खाली पड़ी करीब 100 से अधिक सीटों को भरने का काम किया जा रहा है। दूसरी ओर, राजकीय आईटीआई महिला शहर में 200 से अधिक सीटें खाली हैं। खाली सीटों को भरने के लिए स्टाफ जद्दोजहद कर रहा है। जिन ट्रेड में अभी तक दाखिला कम हुआ है उनके लिए स्पेशल टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

संबंधित ट्रेड के अनुदेशक व वर्ग अनुदेशकों को दाखिला के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। राजकीय आईटीआई शहर के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि अभी तक जिन छात्र-छात्राओं ने दाखिला लेने के उपरांत संस्थान में रिपोर्ट नहीं की है उनके नाम काटने की प्रक्रिया चालू है। इस कारण सभी ट्रेड्स में सीटों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सभी अभ्यर्थियों के पास अच्छी ट्रेड में दाखिला पाने का अच्छा मौका है। उन्होंने बताया कि आईटीआई लड़कों में कारपेंटर ट्रेड सहित फाउंडरीमैन में सीट खाली हैं, जिन्हें भरा जा रहा है। यह कार्य केवल 30 अक्तूबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed