फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three bike riders injured after being hit by a Scorpio car

Ambala News: स्कॉर्पियो कार की चपेट में आकर बाइक सवार तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders injured after being hit by a Scorpio car
अंबाला। दौदपुर बस अड्डा के निकट स्कॉर्पियो कार की चपेट में आकर बाइक सवार तीन घायल लोग घायल हो गए। शिकायतकर्ता भुडंगपुर गांव निवासी राजवीर ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। 5 सितंबर को वह बाइक पर बेटे सागर, भतीजे दिलजान के साथ नन्यौला गांव जा रहा था। रास्ते में दौदपुर बस अड्डा पर पहुंचे तो गांव के एक युवक ने बताया कि आगे बाइक सड़क पर पानी खड़ा है। तभी एक स्कॉर्पियों कार ने आते ही टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन




क्रेटा कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, नामजद

अंबाला। नारायणगढ़ के बरौली मोड पर 29 अगस्त को बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मारने वाले क्रेटा चालक पर मामला दर्ज हो गया। नारायणगढ़ थाना पुलिस को दी तहरीर में मीरपुर कोटला गांव निवासी विवेक ठाकुर ने बताया कि वह अपने दोस्त हेमराज के साथ 29 अगस्त को बाइक पर सवार होकर नारायणगढ़ जा रहा था, तभी बरौली मोड पर कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया था। उपचार के लिए दोनों को पंचकूला सेक्टर-6 भेज दिया गया था। तबीयत में सुधार होने के बाद शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन



लाखों का सरिया व अन्य सामान चोरी

अंबाला। सिटी के मनमोहन नगर के निकट एक कंपनी की निर्माणाधीन साइट से लाखों का सरिया व अन्य सामान चोरी हो गया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता दिल्ली निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह केबीजी इंजीनियर्स कंपनी में साइट इंचार्ज है। उनकी कंपनी सिटी के मनमोहन नगर के पास निर्माण कार्य कर रही है। पिछले कई दिनों से अज्ञात बिल्डिंग का सामान सरिया, स्ट्रीट प्लेट, लोहे के चैनल आदि चोरी कर रहे थे। कई बार चोरी हो चुकी है। अभी तक उनकी साइट से छह क्विंटल सरिया सहित हजारों का सामान चोरी हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed