फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three accused arrested for secretly loading sacks of corn in a truck

Ambala News: ट्रक में चोरी-छिपे मक्की के कट्टे लोड करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for secretly loading sacks of corn in a truck
अंबाला। रेलवे के मालगोदाम में खड़ी मालगाड़ी से ट्रक में मक्की दाने के कट्टे लोड करने वाले तीन श्रमिकों को आरपीएफ ने पकड़ लिया। यह कार्रवाई शाहाबाद स्थित उनके ठिकाने पर दबिश के तहत की गई। पकड़े गए तीनों लोगों की पहचान पटना निवासी जितेंद्र कुमार महतो, मितलेश कुमार और अनुज कुमार के तौर पर हुई है। तीनों ने रुपये के लालच में आकर ट्रक में कट्टे लोड करने की वारदात को कबूल किया है। तीनों युवकों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है, वहीं दोबारा ऐसी कोई घटना न हो, इसके लिए वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को भी निर्देश दिए हैं कि अगर कहीं कोई भी संदिग्ध कार्रवाई नजर आए तो तुरंत इसकी जानकारी आरपीएफ व जीआरपी को दें।
विज्ञापन



यह था मामला
मामला 10 जुलाई का है। मुख्य माल पर्यवेक्षक ने आरपीएफ को सूचना दी कि माल गोदाम की लाइन नंबर 9 पर अनलोड हो रही मालगाड़ी से 200 बोरी मक्के के दानी की ट्रक संख्या एचआर37डी-2143 में लोड हुई थीं लेकिन इसका चालक इन बोरियों को ट्रक में लाद करके भाग गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए आरपीएफ ने मुखबिरों से संपर्क किया तो जानकारी मिली कि आरोपी ट्रक चालक इन बोरियों को बेचने के लिए अंबाला सिटी की अनाजमंडी में खड़ा हुआ है। आरपीएफ ने बिना समय गंवाए रात लगभग 9 बजे अनाजमंडी में दबिश देकर चालक सहित ट्रक को काबू कर लिया था।
विज्ञापन




मालगोदाम से ट्रक में मक्की के 200 कट्टे लोड करने वाले तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि वो ट्रक चालक के झांसे में आ गए थे कि उन्हें ज्यादा पैसे मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंदर सिंह,प्रभारी आरपीएफ अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed