फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   thousant litre diesal stolen from petrol pump

पेट्रोल पंप के टैंक में मोटर लगा चुराया लाखों का डीजल

Sat, 22 Aug 2015 12:45 AM IST
अंबाला/ब्यूरो
अंबाला/ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन

चोरों ने गांव बरसूमाजरा स्थित एक फिलिंग स्टेशन से फिल्मी स्टाइल में हजारों लीटर डीजल चोरी कर लिया। चोरां ने जिस अंदाज में इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, उसकी चर्चा क्षेत्र में है। चोरी का खुलासा तब हुआ, जबकि एक खेत में डीजल बिखरा हुआ मिला, जबकि इस हिस्से की धान की फसल भी बिछ चुकी थी। पेट्रोल पंप मालिक ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहीद पवन कुमार फिलिंग स्टेशन संचालक रामजीलाल ने बताया कि वीरवार की देर रात वह पेट्रोल पंप बंद करके अपने घर चले गये थे। पेट्रोल पंप पर तीन कर्मचारी प्रतिदिन की भांति काम समाप्त कर पंप पर ही सो गए। शुक्रवार की सुबह पंप के साथ लगते खेत मालिक सलिंद्र ने देखा कि उसके खेत में धान की फसल बिछी पड़ी है। इतना ही खेत में ईंटें, साबुन व कुछ अन्य सामान के साथ-साथ डीजल भी बिखरा हुआ है। खेत मालिक ने जब इस बारे मौके की जांच की तो पाया कि यह तेल साथ लगते पेट्रोल पंप से ही आ रहा है। खेत मालिक सलिंद्र ने इसकी सूचना पंप संचालक रामजीलाल को दी तो इस चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने पंप पर बने टैंक से पाइप के जरिए दूर खेतों में मोटर लगाकर तेल को खींचा और अपने किसी कंटेनर में डालकर ले गए। पंप संचालक के अनुसार रीडिंग के अनुसार लगभग दो हजार लीटर डीजल की चोरी हुई है, जोकि लाखों रुपए मूल्य का है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने मौके का जायजा ले साक्ष्य जुटाए और इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed