फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Third fraud accused arrested, remanded for one day

Ambala News: धोखाधड़ी करने वाला तीसरा आरोपी काबू, एक दिन की रिमांड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Third fraud accused arrested, remanded for one day
अंबाला। जमीन खरीद-फरोख्त के मामले में फतेहगढ़ साहिब निवासी प्रीत कॉलोनी निवासी सुरिंद्र सिंह से 47 लाख 65 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीसरे आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सिटी के रत्नगढ़ निवासी जसबीर सिंह के रूप में हुई। शनिवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस मामले में अब तक दो आरोपियों को काबू किया जा चुका है। शिकायतकर्ता सुरिंद्र सिंह ने बताया था कि 27 अगस्त 2021 से 21 दिसंबर 2023 के दौरान आरोपी दर्शन सिंह व अन्य ने उसके साथ जमीन बेचने का इकरारनामा करके करीब 47 लाख 65 हजार रुपये की एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी की थी। आरोपी ने उसी जमीन को किसी अन्य को बेचने के लिए भी ब्याना लिया हुआ था।
विज्ञापन



सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने में 22 युवक पकड़े



अंबाला सिटी। सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के दो मामलों में अंबाला सिटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 51,020 रुपये की राशि सहित 22 लोगों को काबू कर लिया। पुराना बकरा मंडी काला पुल के पास पुलिस ने 21 लोगों को काबू कर उनसे 44 हजार 300 रुपये की राशि सहित काबू किया। शनिवार कोर्ट में पेश करने के बाद युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक अन्य मामले में अंबाला कैंट थाना पुलिस ने सुभाष पार्क के पास से छावनी के तारा नगर राम किशन कॉलोनी निवासी माम चंद को काबू किया। आरोपी के पास से 6 हजार 720 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन




सोशल मीडिया अकाउंट पर रखे मजबूत पासवर्ड : एसपी
अंबाला। साइबर अपराधी अपराध के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आमजन जरा सी समझदारी और सावधानी से साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बच सकते हैं। पुलिस की ओर से साइबर अपराध के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस समय- समय पर अभियान चला रही है। आमजन को साइबर अपराध से बचने के लिए सचेत रहना जरूरी है। साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। अपनी नेट बैंकिंग, ई-मेल, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि सोशल मीडिया अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड लगाएं। पासवर्ड बनाते समय एक पंक्ति के अक्षरों का इस्तेमाल न करें तथा अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट का एक पासवर्ड न रखकर अलग-अलग पासवर्ड रखें जिससे साइबर ठगी का शिकार होने से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed