{"_id":"69fa5a35595fe8971608ba55","slug":"thief-ran-away-with-a-truck-full-of-milk-but-was-caught-while-sleeping-ambala-news-c-36-1-sknl1017-162717-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दूध से भरा ट्रक लेकर भागा चोर, नींद ने पकड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दूध से भरा ट्रक लेकर भागा चोर, नींद ने पकड़ाया
विज्ञापन
अंबाला कैंट के गोबिंद नगर के पास मिले चोरी हुए टाटा 407 में पड़े दूध को देखता हुआ मालिक: संवाद
- फोटो : Samvad
साढ़े छह घंटे तक चोर ने पुलिस व ट्रक मालिक को घुमाया
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। मंगलवार सुबह अंबाला-जगाधरी हाईवे पर एक चोर कब्रिस्तान के बाहर खड़े दूध से भरा टाटा 407 ट्रक चोरी कर ले गया और वारदात स्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर उसी गाड़ी में सो गया।
करीब साढ़े छह घंटे के बाद एक ट्रक लावारिस हालत में मिलने की सूचना पर पुलिस और ट्रक मालिक मौके पर पहुंचे तो आरोपी बिहटा गांव निवासी टिंकू ट्रक के भीतर गहरी नींद में सोता हुआ मिला। जांच अधिकारी सुखबीर ने बताया कि आरोपी को काबू कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ट्रक में दूध की थैलियां व 200 क्रेट थे।
सीसीटीवी खंगालने किए शुरू
ट्रक मालिक बोह निवासी विशाल ने बताया कि वह अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। वह रोजाना की तरह अपना टाटा 407 ट्रक अंबाला-जगाधरी हाईवे पर स्थित कब्रिस्तान के पास खड़ा करते हैं जहां से दूध की खेप आने के बाद उसे अंबाला सिटी की दुकानों पर सप्लाई किया जाता था। मंगलवार सुबह वह काम से गए थे कि करीब 4 बजे चोर ट्रक लेकर भाग गया था। पुलिस को सूचना दी और खुद भी टोल प्लाजा व अन्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए।
विज्ञापन
दुकानदार दूध पहुंचने का करते रहे इंतजार
दूध की आपूर्ति ठप होने पर शहर के दुकानदारों में ट्रक चोरी की खबर पहुंच गई थी। वे इंतजार में थे। ट्रक में दूध की थैलियां व 200 क्रेट थे। कुछ घंटों में एक दुकानदार से पता चला कि ट्रक लावारिस हालत में अंबाला सिटी गोबिंद नगर गुरुद्वारे के पास खड़ा है। हालांकि पकड़े जाने के बाद आरोपी भाग गया था जिसे पुलिस ने कुछ दूरी पर पकड़ लिया।

अंबाला कैंट के गोबिंद नगर के पास मिले चोरी हुए टाटा 407 में पड़े दूध को देखता हुआ मालिक: संवाद- फोटो : Samvad