फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There was no agreement between the operator and the factory manager

Ambala News: ऑपरेटर और फैक्टरी के प्रबंधक में नहीं बनी सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
There was no agreement between the operator and the factory manager
अंबाला छावनी ​स्थित लेबर कोर्ट  पहुंचे कर्मचारी और ऑपरेटर। संवाद
अंबाला। मोहड़ा में जींस का कपड़ा और धागा बनाने वाली प्रताप टेक्सटाइल से निकाले ऑपरेटरों और फैक्टरी प्रबंधन के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को दोनों पक्षों की सुनवाई लेबर कोर्ट में सहायक कमिश्नर प्रदीप कुमार के समक्ष हुई।
विज्ञापन

यहां पर कर्मचारी और कंपनी के एचआर विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। दोनों के बीच कुछ ही बातों पर सहमति बन सकी। पीड़ित कर्मचारी वीरबल कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को वापस लेने और उनका भुगतान देने पर सहमति बनी। वहीं अन्य कर्मचारी भी कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों के समर्थन में 10 जून से काम पर नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर कंपनी ने उन्हें 10 जून से अब तक का भुगतान देने से मना कर दिया। जिसे लेकर सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में लेबर कोर्ट के अधिकारियों ने दोनों को 20 जून को दोबारा से बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को निकाला, वेतन भी नहीं दियागत दिवस फैक्टरी के कर्मचारी और ऑपरेटर ने फैक्टरी मैनेजर पर अभद्रता करने, वेतन काटने और वेतन समय न देने के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्टरी से करीब 10 कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए निकाल दिया गया। जिसके बाद फैक्टरी में काम करने वाले सभी कर्मचारी एकजुट हो गए और उन्होंने फैक्टरी मैनेजर के खिलाफ लेबर कोर्ट में शिकायत दी। इस शिकायत के बाद बुधवार को एक पक्ष से कर्मचारी और दूसरे पक्ष से फैक्टरी मालिक और मैनेजर लेबर कोर्ट पहुंचे।

वर्जन.....

दोनों पक्षों को बुधवार को लेबर कोर्ट में बुलाया गया था। जहां पर दोनों के बीच कुछ मुद्दों पर सहमति बनी है कुछ पर सहमति नहीं बनी इसलिए दोनों को दोबारा से बुलाया गया है।

प्रदीप कुमार, सहायक लेबर कमिश्नर, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed