{"_id":"630292486d0353692f699343","slug":"there-was-a-stir-in-the-cowshed-due-to-the-death-of-the-cow-ambala-news-knl1185228131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में गोवंश की मौत से मचा हड़कंप, विभाग ने की लंपी वायरस की पुष्टि .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में गोवंश की मौत से मचा हड़कंप, विभाग ने की लंपी वायरस की पुष्टि .
विज्ञापन
अंबाला/बराड़ा। लंपी स्किन वायरस से गोशाला में हुई गोवंश की मौत के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। अन्य गोशालाओं में भी अलर्ट जारी करते हुए पशुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही संक्रमित गोवंशों को अलग रखा जा रहा है। इससे पहले जिले में करीब दो दर्जन पशुओं की संदिग्ध मौत हो चुकी है, लेकिन विभाग ने पहली बार लंपी वायरस से मौत की पुष्टि की है।
विभाग के अनुसार शहर के स्पाटू रोड स्थित गोशाला में लंपी वायरस से एक गोवंश की मौत हुई है। इसके बाद गोशाला संचालकों के भी हाथ पांव फूल गए हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वह इतने गोवंश का रख रखाव व उपचार कैसे करें। वहीं लंपी वायरस से मौत के पुष्टि के बाद की स्थिति ने तो गोशाला संचालकों सहित अन्य की परेशानी को और अधिक बढ़ा दिया है। बता दें कि अभी तक नौ गोशालाओं में लंपी वायरस की पुष्टि हो चुकी है। जिले में भी लगातार लंपी वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, अभी तक जिले में कुल 4791 पशु इस रोग से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 1913 पशु रिकवरी कर चुके हैं। विभाग की टीम भी जागरूक करने का काम कर रही है। लंपी वायरस जांच के लिए 177 सैंपल भी विभाग की ओर से भेजे जाए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है।
-------
आज शाम तक आ जाएगी वैक्सीन की डोज
विभाग की ओर से अभी तक पांच हजार गोवंश को वैक्सीन देने का कार्य किया जा चुका है। विभाग की मानें तो उनकी ओर से 60 हजार वैक्सीन की मांग की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार शाम तक पशुओं को लगने वाली वैक्सीन अंबाला में पहुंच जाएगी। पशुपालन विभाग के अनुसार गोवंशीय पशुओं में फैल रही लंपी स्किन बीमारी वायरस जनित है, जो मच्छरों, मक्खियों एवं गंदगी से फैलती है। ऐसे में पशुपालक भी फिटकरी, फिनाइल, नीम के पत्तों आदि से अपने स्तर पर इलाज कर रहें हैं। इसके साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा फॉगिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
-----------------------------------
हमारी ओर से पूरी निगरानी रखी जा रही है। अभी एक गोवंश की लंपी वायरस से मौत हुई है। वैक्सीन के लिए जो डिमांड भेजी गई थी, उम्मीद है कि सोमवार शाम तक पहुंच जाएगी।
- डॉ. प्रेम सिंह, उप निदेशक, पशु पालन विभाग, अंबाला।
-----------------------