फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There was a need for facilities, there was a lot of problems

सुविधाओं की थी दरकार, समस्याओं का लगा अंबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
There was a need for facilities, there was a lot of problems
अंबाला सिटी। शहर के वार्ड नंबर-19 के अंतर्गत आने वाली परशुराम कॉलोनी के निवासियों में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर गहरा रोष है। स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। लोगों ने बताया कि परशुराम कॉलोनी में ज्यादातर नालियां गंदगी से भरी हुई हैं। कॉलोनी के साथ लगते मुख्य नाले भी गंदगी से अटें पड़े हैं। इसी प्रकार, क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। क्षेत्र की कई गलियों की स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। रिहायशी भवनों के बीच कुछ खाली प्लॉट पड़े हैं, जिनमें गंदगी की भरमार है। वहीं, कुछ प्लॉटों में जंगली घास उगी हुई है। समस्याओं को लेकर नगर निगम अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

शाम को पसर जाता है अंधेरा
शिकायत करने के बावजूद भी लाइटें ठीक नहीं हो रही हैं। इस कारण शाम होते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है। निगम प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।
सावित्री देवी, स्थानीय निवासी
नालियों गंदगी से अटीं
सफाई कर्मचारी नालियों की साफ-सफाई सही ढंग से नहीं कर रहे हैं। इस कारण नालियां गंदगी से लबालब भरी हुई हैं। जिसमें से दुर्गंध आ रही है।
कमलेश गौड, स्थानीय निवासी
नाममात्र सफाई कर्मचारी
सफाई कर्मचारी नाममात्र ही क्षेत्र में दिखाई देते हैं। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निगम प्रशासन सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाए।
जसबीर सिंह, स्थानीय निवासी
बारिश में होगी परेशानी
बरसाती सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन निगम प्रशासन की ओर से मेन नालों की सफाई नहीं की गई। क्षेत्र के साथ लगते सभी मुख्य नाले गंदगी से भरे हुए हैं।
रीन्कू वर्मा, स्थानीय निवासी
खाली प्लॉटों में गंदगी का माहौल है। इन खाली प्लॉट मालिकों पर निगम प्रशासन की ओर से कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो सके।
प्रवीन शर्मा, स्थानीय निवासी
क्षेत्र वासियों की समस्याएं संज्ञान में आई थी। वार्ड में जेसीबी के माध्यम से नालों की सफाई की जा रही है। वहीं क्षेत्र में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने का कार्य भी जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही सफाई कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी और समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

हरकेश सिंगला, पार्षद वार्ड नंबर-19, नगरनिगम अंबाला।
सफाई व्यवस्था को लेकर परशुराम कॉलोनी निवासियों की ओर से कोई लिखित शिकायत अभी तक संज्ञान में नहीं आई है। यदि कॉलोनी में सफाई व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की समस्या चल रही है, तो इसकी जांच करवाई जाएगी। क्षेत्र में खामियां मिलने पर उसको तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed