फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is no water source in Kapda Market, Baldev Nagar and Prem Nagar, vehicles have to be sent far away

Ambala News: कपड़ा मार्केट, बलदेव नगर व प्रेम नगर में पानी के स्रोत नहीं, दूर भेजने पड़ती हैं गाड़ियां

Wed, 10 Sep 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 10 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
There is no water source in Kapda Market, Baldev Nagar and Prem Nagar, vehicles have to be sent far away
दमकल विभाग के कर्मचारी वचन सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। प्रेम नगर में विशाल मेगा मार्ट में आग लगने से दमकल विभाग की गाड़ियों को लंबा सफर तय कर पानी लाना पड़ा। गाड़ियां में कर्मचारी वाहनों की भीड़ में से अग्रसेन चौक पर नए पुल के पास से पानी भरकर लाए। इस वजह से गाड़ियों को काफी चक्कर लगाने पड़े। बड़ी दिक्कत यह भी है कि शहर में दमकल विभाग के पास दो ही हाइड्रेंट यानि पानी भरने के जगह हैं। प्रशासन की ओर से नए पुल के पास और जगाधरी गेट पर ही हाइड्रेंट बनाया गया है। इन जगहों से ही गाड़ियां में कर्मचारी पानी भरते हैं, लेकिन किसी व्यस्त क्षेत्र में आगजनी होती है तो गाड़ियों को वाहनों की भीड़ में आने-जाने में दिक्कत आती है। शहर में कपड़ा मार्केट, बलदेव नगर व प्रेम नगर में हाइड्रेंट नहीं है। यह शहर के व्यस्त क्षेत्र में से एक हैं।

कपड़ा मार्केट में भी आगजनी की चुकी कई घटनाएं
उत्तर भारत की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में गलियां छोटी हैं। यहां पहले भी कई बार आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मार्केट के तंग बाजारों में दमकल विभाग की गाड़ियों को अंदर आने-जाने में भी दिक्कत आती है। इस क्षेत्र में भी हाइड्रेंट नहीं है। जिससे गाड़ियां यही से आसानी से पानी भर सकें। ऐसे ही प्रेम नगर और बलदेव नगर क्षेत्र में हाइड्रेंट नहीं है। जिला दमकल अधिकारी तरसेम राणा ने बताया कि अभी दमकल विभाग के पास दो हाइड्रेंट है। हाइड्रेंट की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग को लिखा गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला लाइव...
जहरीले धुंए को पार करते हुए दमकल कर्मचारी भवन में घुसे
आग बुझाने के लिए दमकल विभाग कर्मचारी अपनी जान की परवाह न करते हुए भवन में घुस गए। कर्मचारियों ने शीशे तोड़कर आग पर काबू पाने के लिए पांच घंटे तक प्रयास किए। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सके। दमकल विभाग से कर्मचारी राजेश कुमार, रमेश कुमार, साहिल सैनी ने बताया कि जैसे ही वह भवन में अंदर गए तो चारों तरफ काला धुआं फैला था। अंदर कपड़े व खिलौनों और अन्य सामान में आग लगने से जहरीला धुआं निकल रहा था। इस वजह से आग बुझाने में ज्यादा दिक्कत आई, क्योंकि काला धुआं ज्यादा फैलने से आग का पता नहीं चल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पहले पहली मंजिल पर आग पर काबू पाया और फिर धीरे-धीरे आगे बढ़े। धुआं ज्यादा फैलने से अंदर सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी। इस वजह से भवन के शीशे तोड़ने पड़े ताकि धुआं बाहर निकल सके और आग पर काबू पाया जा सके। वंदे मातरम् दल से प्रधान भरत सिंह ने भी दमकल विभाग कर्मचारियों के साथ भवन के अंदर जाकर आग बुझाने में सहयोग किया। इन कर्मचारियों के जज्बे की जिला दमकल अधिकारी तरसेम राणा ने भी सराहना की।

दमकल विभाग के कर्मचारी वचन सिंह। संवाद

दमकल विभाग के कर्मचारी वचन सिंह। संवाद

दमकल विभाग के कर्मचारी वचन सिंह। संवाद

दमकल विभाग के कर्मचारी वचन सिंह। संवाद

दमकल विभाग के कर्मचारी वचन सिंह। संवाद

दमकल विभाग के कर्मचारी वचन सिंह। संवाद

दमकल विभाग के कर्मचारी वचन सिंह। संवाद

दमकल विभाग के कर्मचारी वचन सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed