फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is no space to unload paddy in the grain market, and a queue of tractor-trolleys is seen.

Ambala News: अनाज मंडी में नहीं धान उतारने की जगह, ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की लगी कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
There is no space to unload paddy in the grain market, and a queue of tractor-trolleys is seen.
- मुख्य सड़कों के किनारे सुखाया जा रहा धान, किसान बोले- चोरी का डर
विज्ञापन

नंबर गेम-
16,200 मीट्रिक टन धान की आवक
5,509.2 मीट्रिक टन धान की खरीद
9,300 क्विंटल धान का हुआ उठान


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अनाज मंडियों में धान की आवक तेजी से बढ़ने के साथ ही व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं। अंबाला छावनी स्थित मोहड़ा की नई अनाज मंडी में धान उतारने और सुखाने के लिए जगह पूरी तरह खत्म हो चुकी है। मंडी परिसर में जगह न होने के कारण किसान अनाज मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतारें लगाकर बारी का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं।
मंडी में जगह न मिलने से परेशान किसान अब मंडी के बाहर मुख्य सड़कों के किनारे धान फैलाकर सुखा रहे हैं। वह दिन-रात वहीं सड़क किनारे पहरा भी दे रहे हैं। खुले में पड़ा धान और सड़क किनारे खड़ी ट्रालियों के कारण किसानों को धान चोरी और दुर्घटना का भय सता रहा है।
विज्ञापन


तीन दिन से सड़क पर जमाया डेरा
दुखेड़ी गांव निवासी किसान श्याम सिंह राणा ने बताया कि उन्हें मंडी में आए तीन दिन हो चुके हैं। शुरुआती दो दिनों तक मंडी के भीतर धान उतारने के लिए जगह भी नहीं मिली। मजबूरी में तीसरे दिन उन्होंने मंडी के बाहर सड़क पर धान सूखने के लिए डाला। उन्होंने बताया कि रात के समय सड़क किनारे मच्छरों की भरमार है। जिससे बचने के लिए मच्छरदानी लगानी पड़ रही है। इलाके में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे धान चोरी का डर लगा रहता है। ऐसे में दिन के साथ-साथ पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राॅलियों में लदा पड़ा धान
किसान बलदेव सिंह ने बताया कि दो दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें मंडी में जगह नसीब नहीं हुई। उनकी दो ट्राॅलियां धान से लदी हुई मंडी के बाहर ही खड़ी हैं। मंडी में शेड और फड़ पहले से फुल हैं, जिसके कारण न तो खरीद सही समय पर हो पा रही है और न ही उठान की रफ्तार तेज है। ऐसे में अगर अगर मंडी प्रशासन जल्द उठान प्रक्रिया में तेजी लाकर जगह खाली नहीं कराता, तो आने वाले दिनों में स्थिति अधिक खराब हो सकती है।


95 प्रतिशत सूखे धान की नही हो रही खरीद
किसान प्रीतम सिंह ने कहा कि दो दिन से सड़क पर सुखाने के बाद उनका धान 95 प्रतिशत तक सूख चुका है, लेकिन फिर भी खरीद नहीं की जा रही है। अधिकारी जब धान जांचने आते हैं, तो वे सबसे नीचे सड़क से धान उठाकर चेक करते हैं। वहां मामूली नमी मिलते ही खरीद रोक दी जाती है।


अब तक 1,866 गेट पास जारी
मंडी सचिव नीरज भारद्वाज ने बताया कि छावनी के मोहड़ा स्थित नई अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू होते ही फसलों की आवक तेज हो गई है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में अब तक 1,866 गेट पास जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed