{"_id":"67dc9494700968cd9f01a446","slug":"there-is-no-fund-to-pay-the-bills-ambala-news-c-36-1-ame1006-139432-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिलों के भुगतान के लिए नहीं है फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिलों के भुगतान के लिए नहीं है फंड
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बजट के अभाव में स्वास्थ्य विभाग की एनएचएम विंग एक बार फिर से उलझन में पड़ गई है। बीते माह निदेशालय की ओर से एनएचएम को चार करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था। यह पैसा कर्मचारियों के वेतन में ही खर्च हो गया। अब बिना पैसों के विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों के खर्चे के बिलों का भुगतान करने के लिए विभाग के पास फंड ही नहीं है।
एनएचएम विंग को पूरे वर्ष के लिए वेतन सहित 60 करोड़ से अधिक का बजट दिया जाता है। जिसमें से अभी तक आधे से भी कम बजट ही मिला है।
इस कारण पुराने बिलों का भुगतान भी बकाया है। इधर वित्त वर्ष भी समाप्त होने वाला है, ऐसे में 10 दिनों के भीतर बिलों का भुगतान करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
करोड़ों रुपये के बिल बकाया : विभाग ने विभिन्न योजनाओं के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विभाग ने करोड़ा रुपये के कार्यक्रम करवाए हैं।
जिनके बिलों का भी भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है।
इतना ही विभाग की सरकारी गाड़ियों के तेल बिलों का भी भुगतान अभी तक विभाग नहीं कर पाया है। बीते माह तो एक सप्ताह तक सीएमओ की गाड़ी छोड़कर सभी गाड़ियां खड़ी करनी पड़ गई थी।