{"_id":"630145bd0da5dd0e203dde1a","slug":"there-has-been-a-stir-due-to-the-arrival-of-561-cases-of-lumpy-virus-in-narayangarh-ambala-ambala-news-knl1184297190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणगढ़ में लंपी वायरस के 561 केस आने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणगढ़ में लंपी वायरस के 561 केस आने से हड़कंप
विज्ञापन
गोशाला में गोवंश जिनमें लंपी संक्रमण फैलने का बना खतरा। संवाद
- फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। क्षेत्र के गोवंशों में लंपी वायरस फैलता जा रहा है। पशुपालन विभाग के एसडीओ दलजीत सिंह ने बताया कि अब तक उनके क्षेत्र में इस बीमारी के 561 केस आ चुके हैं। जिनमें से 201 तो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं तथा एक गोवंश की संदिग्ध बीमारी से मौत भी हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र की 4 गोशालाओं में इस बीमारी के 47 केस आए थे, जिनमें से 18 ठीक हो चुके हैं। गोशाला में किसी भी गोवंश की मौत नहीं हुई। यह बीमारी क्षेत्र के गोवंश में ही फैली हुई है। भैंसों में अभी तक इस बीमारी के कोई लक्षण नजर नहीं मिले है। एसडीओ ने बताया कि उनके विभाग की सभी टीमें क्षेत्र के गांवों में दौरा कर इस बीमारी से चिह्नित गोवंशों का इलाज करने में लगी हैं।
उन्होंने बताया कि 19 अगस्त की रात तक उनके पास भारी मात्रा में लंपी रोधक बीमारी के टीके आ चुके हैं। शनिवार सांय तक 1000 गोवंशों में टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अभी उनके पास और टीके आने वाले हैं। उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र में कोई भी गोवंश टीका लगने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि वह बीमारी को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
नारायणगढ़ में गांव हुसैनी के यमकेश्वर में स्थित श्रीकृष्ण गोशाला समिति के संचालक सुमन बिंदल ने बताया कि उनकी गोशाला में लगभग 1200 गाय हैं। जिनमें से कुछ गायों में इस बीमारी के लक्षण मिले थे। उन्होंने इस बीमारी वाली गायों को अलग शिफ्ट कर दिया था। अनेक गोवंश पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और शेष का इलाज चल रहा है। गोशाला में स्थित गोवंशों का टीकाकरण जारी है।
इसी प्रकार शहजादपुर में स्थित श्रीकृष्ण नंदी गोशाला की समिति के प्रधान राजेश मित्तल ने बताया कि उनकी गोशाला में 250 गोवंश हैं, जिनमें से 10 गोवंशों में इस बीमारी के लक्षण मिले थे। जिन्हें तुरंत अलग शिफ्ट कर दिया था। इलाज कराने के बाद सब स्वस्थ हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सभी गोवंशों को लंपी रोधक टीका लगा दिया जाएगा।