फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The youth who poured petrol from the canter into the pump caught fire while drinking beedi, scorched

कैंटर से पंप में पैट्रोल डालने वाले युवक को बीडी पीते समय लगी आग, झुलसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The youth who poured petrol from the canter into the pump caught fire while drinking beedi, scorched
पेट्रोल से झुलसे व्यक्ति का अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचार करते हुए। - फोटो : Ambala
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शास्त्री कॉलोनी के पास पेट्रोल पंप के बाहर बीड़ी पीते समय करनाल निवासी सन्नी झुलस गया। युवक कैंटर से पेट्रोल पंप के टैंक में डालने का काम कर रहा था। इस बीच उसके कपड़ों पर भी पेट्रोल लग गया था। इसी बीच वह टैंकर से चंद कदम की दूरी पर ही बीड़ी पीने लगा तो अचानक कमरों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते युवक झुलस गया और इधर-उधर बचाव में भागने लगा।
विज्ञापन

टैंकर के ड्राइवर प्रमोद ने दूसरे साथियों संग आग बुझाई और उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। इस बीच गनीमत यह रही कि आग लगने के दौरान कैंटर कुछ दूरी पर था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सन्नी फिलहाल अस्पताल में ही उपचाराधीन है। जानकारी देते हुए प्रमोद ने बताया कि सन्नी उसके पैट्रोल के टैंकर पर बतौर क्लीनर काम करता था। मंगलवार को पानीपत से पैट्रोल का कैंटर लेकर पंप पर पहुंचे थे। दिल्ली से अंबाला आते समय सड़क किनारे पड़ने वाले पंप पर अभी पैट्रोल खाली कर रहे थे कि अचानक सन्नी झुलस गया। हादसे में सन्नी की छाती, हाथ सहित चेहरा आदि झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed