{"_id":"644c3b9e942d40fa77036df4","slug":"the-youth-injured-in-the-attack-died-a-case-of-murder-was-registered-ambala-news-c-36-1-sknl1017-2064-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
अंबाला। ऑटो के किराये को लेकर उपजे विवाद में घायल व्यक्ति रोबिन की शुक्रवार को मौत हो गई। रोबिन पर सैन्य क्षेत्र के निरंकारी भवन के पास 21 अप्रैल को हमला किया गया था। मृतक डंडों और लोहे के कड़े से किए गए वार के चलते बुरी तरह घायल था। इस मामले में अब पुलिस ने राजपुरा निवासी राहुल पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि हमले के बाद घायल रोबिन को उसकी पत्नी ने सर्वेंट क्वार्टर में घर पर ही रखा गया और उसका देसी उपचार करती रही। 25 अप्रैल को रोबिन की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे छावनी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। ऑपरेशन के लिए पर्याप्त रुपये न होने के चलते पत्नी रोबिन को वापस घर ले आई। शुक्रवार सुबह घायल रोबिन ने दम तोड़ दिया। इस मामले में आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
पत्नी के पास नहीं थे पति के ऑपरेशन के लिए रुपये
पुलिस को दी शिकायत में स्टाफ रोड निवासी शीतल ने बताया कि वे लोग पिछले 2 माह से सर्वेंट क्वार्टर में रह रहे हैं। वह एक मेजर के घर नौकरानी है। उसके पड़ोस में जीवन अपने पति राहुल के साथ रहती है। राहुल पंजाब के राजपुरा का रहने वाला है। 2 माह पहले उनका और राहुल का सामान एक ही ऑटो में सर्वेंट क्वार्टर तक आया था। उस वक्त राहुल ने एक हजार रुपये ऑटो का किराया दिया था। इसमें से 500 रुपये उन्होंने राहुल को दे दिए थे, लेकिन आरोपी 250 रुपये और मांग रहा था। उसके पति ने राहुल को कहा था कि वह कुछ दिन बाद दे देगा।
विज्ञापन
शीतल ने बताया कि 21 अप्रैल दोपहर के समय वह अपने पति रोबिन के साथ बाजार जा रही थी। जैसे ही वह सैन्य क्षेत्र स्थित निरंकारी भवन के पास पहुंचे तो पीछे से राहुल एक ऑटो में आया। रुकते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते राहुल ने डंडे से रोबिन को पीटना शुरू कर दिया और लोहे के मोटे कड़े से रोबिन के सिर पर कई वार किए। रोबिन खून से लथपथ हो गया। उसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शीतल ने बताया कि वह पति को घर ले आई और हल्दी वाला दूध देती रही। 25 अप्रैल को उसके पति की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। पीजीआई में सिर में खून जमने के चलते ऑपरेशन बताने पर वह रुपयों का इंतजाम करने के लिए रोबिन को वापस ले आई थी।