फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The world is not what it appears to be: Gyan Nath

संसार के दृश्य जैसा दिखते हैं, वैसा नहीं हैं : ज्ञान नाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The world is not what it appears to be: Gyan Nath
विशाल संत सम्मेलन और कीर्तन दरबार में मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता - फोटो : वीडियो
झरमड़ी में संत सम्मेलन और कीर्तन दरबार का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नववर्ष को लेकर झरमड़ी में संत सम्मेलन और कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। यह संत सम्मलेन पीठाधीश्वर सतगुरुदेव संत बाबा रामसिंह की रहनुमाई में आयोजित किया गया। यहां स्वामी ज्ञान नाथ ने बताया कि मनुष्य जीवन में आत्मिक आनंद और मोक्ष मुक्ति के मार्ग से भटक कर विपरीत दिशा में चला जाता है। अपने पांव पर खुद कुल्हाड़ी मारकर अपना अहित कर लेता है और बाद में पछताता है। गुरु रहबरों की पावन वाणी कहती है कि जैसा सपना रात का ऐसा यह संसार अर्थात जैसा सांसारिक लोग, संसार के दृश्य जैसा दिखते है वैसा नहीं है।

ब्रह्मज्ञान और विवेक की तत्व दृष्टि से निरख-परख करके देखा जाए तो सबकुछ परिवर्तन शील है। सांसारिक लोग मतलब परस्त और मौकापरस्त हैं। इसलिए काल की प्रबल त्रिगुणात्मक माया के प्रभाव से सचेत होकर, श्वांस पर सतगुरु की याद में फरियाद करते हुए जीवन यापन करना होगा तभी मनुष्य जीवन में भगवत प्राप्ति का सपना साकार और कल्याण होगा।

विशाल संत सम्मेलन और कीर्तन दरबार में मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता

विशाल संत सम्मेलन और कीर्तन दरबार में मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता- फोटो : वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed