फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The wedding procession of Maryada Purushottam Shri Ram started with great pomp and show, the atmosphere became filled with Ram.

Ambala News: धूमधाम से निकली मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की बारात, राममय हुआ माहौल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession of Maryada Purushottam Shri Ram started with great pomp and show, the atmosphere became filled with Ram.
अंबाला छावनी में श्री सनातन धर्म मंदिर से निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान रथ पर सवार श्रीराम - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। श्री सनातन धर्म सभा द्वारा भारतीय सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य बारात निकाली गई। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों व शहरों से आई मनमोहक झांकियों और बैंड-बाजे की मधुर धुनों पर पूरा छावनी क्षेत्र जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा और संपूर्ण छावनी राममय हो गई।
राम बारात का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी महाराज को श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान प्रमोद गर्ग द्वारा प्रथम तिलक लगाकर किया गया। इसके उपरांत सभा के महासचिव सुधीर विंदलस, उपप्रधान संदीप अग्रवाल, सहायक सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला सहित अन्य ने तिलक लगाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


मुरादाबाद की झांकियां व दिल्ली का महाकाल ढोल-ताशा रहा आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में शामिल रंग-बिरंगी और भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इनमें मुरादाबाद से आई भगवान राम, राधा-कृष्ण व शिव बारात की झांकियों के अलावा खाटू श्याम की अद्भुत झांकी, राधा-कृष्ण मोर वाली झांकी, बाहुबली झांकी, सिंदूर वाले हनुमान जी और राजा दशरथ के हाथी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके साथ ही दिल्ली से आई महाकाल ढोल-ताशा पार्टी, झज्जर की वीन पार्टी, मेरठ की शहनाई ताशा पार्टी, गुरुग्राम का बाला जी बैंड, रुड़की का श्री राम बैंड, सरसावा का हीरा बैंड एवं स्थानीय हीरा बैंड की स्वर लहरियों ने पूरे छावनी क्षेत्र को राम के रंग में रंग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, जगमगाए बाजार
बारात के मार्ग में पड़ने वाले सभी प्रमुख बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों और स्वागत द्वारों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। राम बारात काली बाड़ी मंदिर से शुरू होकर बीडी स्कूल, अनाज मंडी, गुड बाजार, कला मंदिर, निकलसन रोड, हलवाई बाजार, कसेरा बाजार, सराफा बाजार और राम बाजार से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं और व्यापारिक संगठनों द्वारा बारात पर पुष्प वर्षा की गई तथा जलपान का प्रबंध कर बारात का भव्य स्वागत किया गया। प्रेस सचिव राकेश गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगरवासियों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया।

अंबाला छावनी में श्री सनातन  धर्म मंदिर से निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान रथ पर सवार श्रीराम

अंबाला छावनी में श्री सनातन धर्म मंदिर से निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान रथ पर सवार श्रीराम- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed