फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The weather turned pleasant with light drizzle

हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The weather turned pleasant with light drizzle
बारिश के आने की उम्मीद लगाए बैठे अंबाला वासियों का इंतजार शनिवार शाम को खत्म हुआ, परंतु इस दौरान भी केवल हल्की बूंदाबांदी ही हुई। विभाग के अनुमान के अनुसार शनिवार को झमाझम बारिश होनी थी। परंतु हल्की सी बारिश के थोड़ी देर के लिए मौसम सुहावना हो गया जबकि बाद में उमस ने परेशानी बढ़ा दी। जबकि दिनभर धूप ने परेशानी बढ़ाए रखी। इस बीच कई बार आसमान में छाए बादलों और चली हवाओं से आमजन ने राहत की महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार अभी 13 जुलाई तक बारिश होने की उम्मीद है। इस बीच बारिश होने पर अंबाला वासियों को राहत मिल सकती है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम 28.4 दर्ज किया गया है। जो कि आम दिनों के मुकाबले ज्यादा ही है। अगर बारिश नहीं होती है तो विभाग के अनुसार यह तापमान बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

धान की फसल लगाने वाले किसान बारिश की राह देख रहे हैं। धान की रोपाई के दौरान पानी की अधिक आवश्यकता होने के कारण किसानों को उम्मीद थी कि बारिश होने से उनको रोपाई में थोड़ी आसानी होगी। परंतु हल्की बूंदाबांदी उनके लिए नाकाफी है। इस कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि मौसम विभाग ने कई बार बारिश होने का अनुमान जताया, परंतु हमेशा उनका अनुमान गलत ही साबित हुआ। अभी 13 जुलाई तक बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर दिन किसानों ने सब्जियां लगाई है वह थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं, क्योंकि ज्यादा बारिश होने पर किसानों को उनकी सब्जियों की फसल खराब होने का डर सताता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed