फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The watchman's arbitrariness made the teachers stuck in the school

Ambala News: चौकीदार की मनमानी, स्कूल में ही फंसी रही शिक्षिकाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
The watchman's arbitrariness made the teachers stuck in the school
अंबाला। राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रागंण में चल रहा राजकीय प्राथमिक विद्यालय उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब स्कूल का चौकीदार मनमर्जी करते हुए स्कूल के गेट को ताला लगाए बिना लापता हो गया। लगभग एक घंटे तक स्कूल की तीन शिक्षिकाएं इंतजार में बैठी रहीं।
विज्ञापन

जब मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला-2 के संज्ञान में आई तो उन्होंने तुरंत राजकीय माध्यमिक स्कूल की प्राचार्य व डीडीओ को फोन किया और मामले की जानकारी ली, वहीं डीडीओ को निर्देश दिए कि तुरंत चौकीदार को स्कूल भेजकर गेट का ताला लगाएं, जिससे कि शिक्षिकाएं अपने घर जा सकें। लगभग चार बजे जब चौकीदार स्कूल में दोबारा आया तो उसने ताला लगाया और शिक्षिकाओं के साथ बहस भी की, हालांकि इससे पहले स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी चौकीदार से आग्रह किया था कि वो स्कूल के मुख्य गेट का ताला लगाकर जाए, लेकिन उसने इसे अनसुना करते हुए जवाब दिया था कि वो राजकीय माध्यमिक विद्यालय का चौकीदार है न कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय का और उसे डीडीओ की तरफ से भी इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

वर्जन
मामला संज्ञान में आया था। तुरंत स्कूल की डीडीओ को फोन करके निर्देश दिए थे कि वो चौकीदार को स्कूल भेजकर ताला लगवाएं ताकि शिक्षिकाएं घर जा सकें। इस संबंध में अगर शिकायत मिलेगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदेश कुमारी, खंड शिक्षा अधिकारी, अंबाला-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed