{"_id":"613bc3a58ebc3ec91c3f2b91","slug":"the-wait-of-the-students-is-over-today-the-first-merit-list-will-be-released-ambala-news-knl828030132","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का इंतजार खत्म, आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का इंतजार खत्म, आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय और प्राइवेट कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए इच्छुक छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। उच्चत्तर शिक्षा निदेशालय आज पहली वरीयता सूची जारी करेगा। जिले में सबसे ज्यादा आवेदन छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज में आए हैं। इसके अलावा शेष चारों राजकीय कॉलेजों पर भी विद्यार्थियों की नजरें टिकी हुई हैं।
बता दें कि 16 अगस्त से उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आवेदन स्वीकार करने शुरू कर दिए थे। इसके बाद विभाग की ओर से दो बार आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया भी गया था। अब विभाग पहली वरीयता सूची जारी करने के लिए तैयार है। वरीयता सूची जारी करने से पहले उच्च विभाग की ओर से सभी कॉलेजों की दस्तावेज जांच के लिए जिम्मेदारी लगाई थी। दस्तावेज जांच के दौरान बहुत से छात्रों के आवेदन दस्तावेजों की कमी और गलत दस्तावेजों के कारण अमान्य भी घोषित किए गए हैं। अब केवल उन्हीं छात्रों का मेरिट लिस्ट में नाम आएगा। जिनके आवेदन स्वीकार किए गए हैं।
----------------------
यह है कॉलेजों की स्थिति
जिले के राजकीय कॉलेेेजों की बात करें तो पांच राजकीय कॉलेेजों की 3150 सीटों के लिए 9 हजार से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। इसमें से अधिक आवेदन राजकीय पीजी कॉलेज अंबाला छावनी के हैं। जहां पर 1100 सीट के लिए 57 सौ से अधिक आवेदन पहुंचे हैं। इसके अलावा राजकीय कॉलेज नारायणगढ़ में भी 1900 से अधिक आवेदन पहुंचे है। जबकि राजकीय महिला कॉलेज की बात करें तो यहां 360 सीटों के लिए केवल 180 आवेदन ही स्वीकार हुए हैं। जहां पर खाली सीट रहना तय है। राजकीय महिला कॉलेज शहजादपुर में 546 आवेदन स्वीकार हुए हैं। इसके अलावा राजकीय कॉलेज साहा में 1276 विद्यार्थियों के आवेदनों को जांच के बाद स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
-------------------
विभाग के अनुसार आज पहली वरीयता सूची जारी हो जाएगी। इस बार वरीयता सूची अधिक जाना तय है। क्योंकि अधिकतर छात्रों के 90 प्रतिशत से अधिक ही अंक है। इसके अतिरिक्त आज सूची जारी होगी तब स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
- एसपी गिरोत्रा, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज, शहजादपुर।