फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The view of the Martyr's Memorial was displayed through a video on the screen.

Ambala News: स्क्रीन पर वीडियो के माध्यम से शहीद स्मारक का दृश्य किया प्रदर्शित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
The view of the Martyr's Memorial was displayed through a video on the screen.
अंबाला। अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 22 एकड़ में 550 करोड़ रुपये की लागत से शहीद स्मारक बन रहा है। सिविल कार्य पूरा होने वाला है। वहीं 149 करोड़ रुपये की लागत से इंटीरियर वर्क के टेंडर 20 जून को अलॉट होंगे। वीडियो के माध्यम से स्क्रीन पर भविष्य में तैयार होने वाले शहीद स्मारक के दृश्य को प्रदर्शित किया गया। यहां पर 70 फुट ऊंचा कमल का फूल बनेगा और इस कार्य के दृष्टिगत जो प्लेटें व पत्ते लगेंगे, वो फ्रांस से मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। इस स्मारक में तीन चरणों में आजादी की लड़ाई से संबंधित जो घटनाएं व इतिहास है, उसे दर्शाया जाएगा। उक्त जानकारी शुक्रवार को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने कहा कि लोग तीर्थ यात्रा करते हैं, मगर भारतीय जनता पार्टी के लिए विकास कार्य ही तीर्थ हैं। इसी को लेकर पार्टी द्वारा देशभर में विकास तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में छावनी में विकास तीर्थ यात्रा का आयोजन कर यहां हुए प्रमुख कार्यों का अवलोकन कार्यकर्ताओं के साथ किया गया है।
विज्ञापन



पेयजल आपूर्ति की बढ़ेगी क्षमता
गृहमंत्री ने बताया कि घसीटपुर में पुराना प्लांट 20 एमएलडी की क्षमता का है और नगर परिषद द्वारा 30 एमएलडी का नया वाटर प्लांट बनाया जा रहा है। इसके अलावा 18 किलोमीटर दूर अद्दोमाजरा से नई पानी की पाइपलाइन बिछाकर यहां पानी लाने का काम किया जा रहा है। इसके उपरांत यहां बूस्टरों के माध्यम से लोगों के घर तक बिना मोटर 20 फुट ऊंची टंकी पर पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनाजमंडी
गृहमंत्री ने जीटी रोड पर स्थापित अनाज मंडी का भी कार्यकर्ताओं के साथ अवलोकन किया। संबोधित करते हुए कहा कि यहां पर अनाज मंडी के साथ चारा मंडी भी बनाई गई है। बाकायदा किसान भवन के साथ मंडी में सभी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।


रेलवे पुल

मंत्री ने बताया कि नन्हेड़ा व घसीटपुर में रेलवे पुल का निर्माण किया जा रहा है। घसीटपुर के नजदीक नवनिर्मित सड़क का निर्माण किया जा रहा है। शाहपुर में अंडर रेलवे ब्रिज, मच्छौंडा में पुल का तथा शास्त्री कालोनी में पुल का निर्माण कार्य करवाया गया है।


स्टेडियम में विश्व स्तरीय सुविधाएं
मंत्री विज वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने फीफा से एप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम, आल वैदर स्वीमिंग पुल, जिम्नास्टिक हाल का भी जायजा लिया। उन्होंने जानकारी दी कि अंबाला शुरू से ही खेलों का केंद्रर हा है। यहां विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं। इसी तरह ब्वॉयज स्पोर्ट्स होस्टल में 200 खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था है। यहां टेबल टेनिस रूम, रेसलिंग रूम, ताईक्वांडो रूम, डाइनिंग टेबल, किचन रूम के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मल्टीलेवल कार पार्किंग
मंत्री ने इसके उपरांत मल्टी लेवल कार पार्किंग का अवलोकन किया। बताया कि इसके बनने के बाद कार पार्किंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इसके उपरांत गृहमंत्री ने गोल चक्कर के नजदीक बैंक स्क्वेयर कम शॉपिंग मॉल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी बैंक यहां पर स्थापित होंगे। उन्होंने अग्निशमन भवन का भी जायजा लिया। यहां कर्मचारी व अधिकारियों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे।

कैंसर सेंटर, हजारों मरीजों का पंजीकरण
गृहमंत्री ने उत्तर भारत के सबसे बेहतरीन अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त नागरिक अस्पताल, अटल कैंसर केयर सेंटर के बारे भी कार्यकर्ताओं व अन्य को जानकारी दी। सिविल सर्जन डाॅ कुलदीप सिंह ने इस सौगात को दिए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग व डाक्टरों की ओर से उनका धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि अटल कैंसर केयर सेंटर में लगभग 20 हजार मरीजों का पंजीकरण हो चुका है। उनमें से 2500 मरीजों को दाखिल करके व 3 हजार के करीब रेडियोग्राफी की गई है और 300 से अधिक कैंसर बीमारी से संबंधित ऑप्रेशन भी हो चुके हैं।


अन्य स्थानों का अवलोकन
गृहमंत्री अनिल विज ने विकास तीर्थ यात्रा के क्रम में रामपुर सरसेहड़ी में बनाए जा रहे होम्योपैथिक मैडिकल कालेज, बब्याल में चंदपुरा पुल, बब्याल में ही सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क का भी कार्यकर्ताओं के साथ अवलोकन किया और सुभाष पार्क में यात्रा का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed