फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The victory flag was hoisted from the city seat by 762 votes

Ambala News: शहर सीट से 762 वोट से फहराया था जीत का परचम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
The victory flag was hoisted from the city seat by 762 votes
अंबाला सिटी। शहर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनावी जंग कई वर्षों से चल रही है। 1967 से लेकर 2019 तक इस सीट पर ज्यादातर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही वर्चस्व की लड़ाई रही है। 1972 की बात करें तो कांग्रेस की लेखवती जैन ने अखिल भारतीय जनसंघ के लक्ष्मी नारायण को 762 वोट के अंतर से हराया था।
विज्ञापन

शहर विधानसभा सीट पर यह सबसे कम अंतर की जीत थी। इस दौरान लेखवती जैन को 16 हजार 932 और लक्ष्मी नारायण को 16 हजार 170 वोट मिले थे, जबकि तीसरे प्रत्याशी निर्दलीय राजा राम को 316 वोट मिले थे। यह तीन ही प्रत्याशी मैदान में थे। इसके बाद 1991 के चुनाव में दूसरी कम अंतर की जीत रही थी। इस चुनाव में कांग्रेस के सुमेर चंद ने भाजपा के फकीर चंद अग्रवाल को 1 हजार 101 वोट से हराया था। यही नहीं 1987 के बाद 1991 के चुनाव में सबसे ज्यादा 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इनमें छह उम्मीदवार पार्टियों और तीन उम्मीदवार निर्दलीय थे।
विज्ञापन

ये रही थी दूसरी कम अंतर की जीत
1991 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सुमेर चंद को 20 हजार 489, भाजपा के फकीर चंद अग्रवाल को 19 हजार 388, ऑल इंडिया यूथ अकाली दल के सुखदेव सिंह को 10 हजार 244, जनता पार्टी के ज्ञानचंद को 4 हजार 123, बसपा के अर्जुन दास लिहारसा को तीन हजार 537, एचवीपी के सुरजीत राय वधावन को एक हजार 324, निर्दलीय शिव कुमार को एक हजार छह, अजय कुमार को 768 और सुरिंद्र सूद को 680 वोट मिले थे। कांग्रेस के सुमेर चंद ने भाजपा के फकीरचंद अग्रवाल को एक हजार 101 वोट से हराया था। 1991 के चुनाव के साथ 1987 में भी नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जबकि इससे पहले और बाद में हुए चुनावों में इतने प्रत्याशी चुनाव में खड़े नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed