फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The sword of arrest on the SHO after the suspension

निलंबन के बाद एसएचओ पर गिरफ्तारी की तलवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
The sword of arrest on the SHO after the suspension
हनीट्रैप मामले में संलिप्तता उजागर होने के मामले में निलंबित हुए महेश नगर एसएचओ पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। कारण कि एसपी की ओर से नोटिस का जवाब नहीं देने पर वारंट जारी कराने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए एसएचओ की ओर से अग्रिम जमानत के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उधर, एसएचओ सुभाष के मित्र गौरव की धरपकड़ के लिए भी टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विदित हो कि एफसीआई कर्मचारी को हनीट्रैप मामले में फंसाकर 10 लाख रुपये की सौदेबाजी हुई थी। आरोप है कि एफसीआई कर्मी की बैंक मैनेजर पत्नी ने ही साथी गौरव और एसएचओ के साथ मिलकर इसकी साजिश रची थी। कारण कि एफसीआई कर्मी का अपनी पत्नी से कोर्ट में तलाक को लेकर केस चल रहा है। बताया जा रहा है कि एफसीआई में तैनात मनोज कुमार का दिसंबर 2021 में दिल्ली से अंबाला सिटी में ट्रांसफर हुआ था। मनोज कुमार ने सेक्टर-9 के क्षेत्र में किराए पर मकान लिया था, जहां सितंबर 2022 में रवनीत कौर नाम की महिला पहुंची थी। बाद में उसने एफसीआई कर्मी मनोज के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इस संबंध में जब पीड़ित की शिकायत पर एसआईटी ने जांच की तो मामला फर्जी पाया गया और इसमें उसकी पत्नी तथा अन्य की संलिप्तता उजागर हुई। यह भी सामने आया कि आरोपी एसएचओ सुभाष ने मिलीभगत कर एफसीआई कर्मी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया था। मामले में आरोपी पत्नी के अलावा दो अन्य महिलाओं को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि आरोपी गौरव और एसएचओ फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed