फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The strike did not affect the health services

हड़ताल का नहीं पड़ा स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The strike did not affect the health services
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में हड़ताल पर बैठे चिकित्सक विरोध जताते हुए। - फोटो : Ambala
हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध करने को लेकर चिकित्सकों ने मंगलवार को हड़ताल की चेतावनी दी थी। मगर, चिकित्सकों की हड़ताल का छावनी और शहर के अस्पतालों में खास असर देखने को नहीं मिला। वहीं डाक्टर एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. मुकेश कुमार का कहना है कि यदि अगले दो दिन तक मांगों को लेकर कोई सहमति नहीं बनती है तो सभी डॉक्टर 14 जनवरी को संपूर्ण हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में करीब 1800 विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत है, लेकिन 700 स्पेशलिस्ट ही काम कर रहे हैं। प्रति डॉक्टरों के पास जरूरत से ज्यादा मरीजों का भार है। कोरोना व ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच परेशानी बढ़ गई है। सरकार से यही मांग की गई है कि वह डॉक्टरों की कमी को पूरा करे। सीधे तौर पर एसएमओ की भर्ती न करे, उसको तुरंत प्रभाव से रोके और पीजी पॉलिसी में बदलाव करके सरकारी डॉक्टरों के लिए 40 प्रतिशत कोटा निर्धारित करे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक महीने पहले मांगों को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ बैठक हुई थी। उस समय अनिल विज ने चिकित्सकों की मांगों को जल्द पूरा करने आश्वासन दिया था। वहीं 11 जनवरी को हड़ताल की घोषणा के बावजूद तकरीबन सभी चिकित्सक अपनी सेवाएं देते हुए नजर आए। हालांकि इस हड़ताल का कुछ असर अंबाला कैट अस्पताल में जरूर दिखाई दिया। वहां ओपीडी बंद होने से मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, नागरिक अस्पतालों में डेंटल व ईएनटी ओपीडी बंद होने से मरीजों की संख्या पहले ही कम हो गई है। बहुत से चिकित्सक कोरोना संकट से गुजर रहे हैं। इसी कारण वह चिकित्सक मरीजों को चेक नहीं कर पा रहे हैं। उधर नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि वह अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
सीएमओ को ज्ञापन सौंपा
कोरोना संकट के बीच मंगलवार को हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन से जुडे़ चिकित्सकों ने ओपीडी बंद कर राज्य सरकार की नीतियों पर कड़ा ऐतराज जताया। इस दौरान चिकित्सकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मांगों को लेकर एक ज्ञापन सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह को सौंपा। चिकित्सकों ने कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वे 14 को पूर्ण रुप से हड़ताल पर चले जाएंगे।
सुबह से ही ओपीडी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिदिन करीब 80 से 100 मरीजों का उपचार किया जाता है। शायद हड़ताल के कारणों का लोगों को पहले से ही पता चल चुका था। इस कारण करीब 15 बच्चे ही ओपीडी तक पहुंचे हैं। जहां पर उनकी बीमारियों से संबंधित उपचार कर जांच की गई है।
-डॉ. ज्योति प्रकाश, चाइल्ड रोग, विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी।
दिमागी हालत से लाचार बच्चे मोहित को लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज कराने के लिए राजपुरा से यहां पर आया था। मगर, पता चला कि सभी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। अस्पताल के कर्मचारी ने बताया कि सभी डॉक्टर ओपीडी में बैठे हैं। पर्ची बनवाई और बच्चे का संबंधित डॉक्टर से इलाज करवाया।

राजपाल, राजपुरा निवासी, पंजाब।

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में हड़ताल के दौरान खाली पड़ी चिकित्सक की कुसी।

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में हड़ताल के दौरान खाली पड़ी चिकित्सक की कुसी।- फोटो : Ambala

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में मरीज को देखते चिकित्सक

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में मरीज को देखते चिकित्सक- फोटो : Ambala

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में बैठे मरीज।

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में बैठे मरीज।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed