फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The road construction problem got stuck in the shifting of the transformer

Ambala News: ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग में फंसा सड़क निर्माण का पेच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
The road construction problem got stuck in the shifting of the transformer
अंबाला छावनी में आलू गोदाम से 12 क्रास रोड तक निर्मित सड़क के बीच में लगा बिजली का खंभा। संवाद
अंबाला। बिजली के खंभे और सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर न हटने से काम में बाधा आ रही है। न तो सड़क का निर्माण हो पा रहा है है और न ही खंभे व ट्रांसफार्मर शिफ्ट हो पा रहे हैं। इसलिए बिजली निगम ने इस समस्या के समाधान को लेकर योजना तैयार की है।
विज्ञापन

इसके तहत ऐसे लोगों का डाटा जुटाया जा रहा है जो खंभों सहित ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित करने में बाधा बन रहे हैं या जगह की कमी सहित किसी अन्य कारण से इन्हें लगवाने से इंकार कर रहे हैं। इसलिए ऐसे लोगों से ही उनके द्वारा बताए गए स्थान पर खंभे और ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। लेकिन इससे पहले स्थानांतरण को लेकर होने वाले खर्च की रुपरेखा तैयार की जाएगी और वो खर्च उन लोगों से वसूला जाएगा जो इसमें बाधा बन रहे हैं।
विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
लगातार लंबित हो रहे कार्य को लेकर बिजली निगम के अधिकारियों के लिए परेशानी बनी हुई है। इसलिए वो चाहकर भी अपना कार्य पूरा नहीं कर पा रहे। अनुमानित लागत तैयार करने के बाद इसका एक पत्र संबंधित व्यक्ति को दिया जाएगा ताकि वो विभाग में पैसा जमा करवाए और फिर उसके बताए हुए स्थान पर खंभा व ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया जा सके। अगर वो निर्धारित समय पर पैसा जमा नहीं करवाता और कार्य में बाधा पहुंचाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू गोदाम से 12 क्रास रोड पर समस्या
आलूगोदाम से 12 क्रास रोड बिजली कार्यालय तक बन रही सड़क पर दर्जनों बिजली के खंभे और तीन से चार ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। जहां कई बार हंगामा हो चुका है। हालांकि बिजली निगम की सख्ती के बाद बीच रास्ते का एक ट्रांसफार्मर तो शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि अभी भी दो से तीन ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे बीच सड़क पर ही लगे हुए हैं, जिन्हें हटाने के लिए बिजली निगम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वर्जन
किसी भी कार्य को करने से पहले उस पर होने वाले खर्च की लागत तैयार की जाती है ताकि कार्य सुचारु ढंग से हो सके। इस दौरान जेसीबी सहित श्रमिकों की भी जरूरत पड़ती है, लेकिन पिछले दिनों हुए लोगों के रोष प्रदर्शन को देखते हुए अब फिर से कुछ ट्रांसफार्मरों की अनुमानित लागत तैयार की गई है जोकि आपत्ति दर्ज करवाने वाले लोगों से वसूली जाएगी ताकि लंबित कार्य पूरा हो सके और सड़क का निर्माण भी।
आशीष चोपड़ा, उपमंडल अधिकारी, क्वालिटी।

अंबाला छावनी में आलू गोदाम से 12 क्रास रोड तक निर्मित सड़क के बीच में लगा बिजली का खंभा। संवाद

अंबाला छावनी में आलू गोदाम से 12 क्रास रोड तक निर्मित सड़क के बीच में लगा बिजली का खंभा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed