अंबाला सिटी। जेबीटी अध्यापकों की समस्याओं को लेकर रोहतक में रविवार को राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में उल्लास के कार्यों में जेबीटी अध्यापकों की ड्यूटी न लगाने के बारे, जेबीटी अध्यापकों के तबादले तुरंत किया जाए, 50 प्रतिशत से कम अंक मामलों में एसीपी के मामलों का निपटान तुरंत किया जाए, मेडिकल रीइंबर्समेंट केस में आश्रित की बुढ़ापा पेंशन को आय न मानकर मामलों का निपटान जल्द हो।
अंबाला और यमुनानगर जिले में शिक्षकों की कमी को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाए मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया। राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि अगर सरकार जल्द इन मांगों को नहीं मानती तो 15 अगस्त के बाद खंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आंदोलन किया जाएगा। बैठक में जिला अंबाला की तरफ से जिला महासचिव प्रकाश चंद्र ने राज्य कार्यकारिणी को जिला अंबाला के जेबीटी समस्याओं को रखा गया।