Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The prisoner escaped by climbing an 18-foot high pole of the Central Jail and jumping over the wall using an electric wire.

Ambala News: सेंट्रल जेल के 18 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़कर बिजली की तार से दीवार फांदकर भागा हवालाती

Sun, 28 Sep 2025 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 28 Sep 2025 03:25 AM IST
विज्ञापन
The prisoner escaped by climbing an 18-foot high pole of the Central Jail and jumping over the wall using an electric wire.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सेंट्रल जेल की सुरक्षा में एक बार फिर हवालाती ने सेंध लगा दी है। इस बार पॉक्सो एक्ट के मामले में बिहार के किशनगढ़ थाना तेरहागच्छ खजूरी बाड़ी निवासी अजय कुमार शर्मा जेल की दीवारों को फांदकर फरार हो गया। बंदी रोजाना कार्य करने के लिए जेल के कारखाने में जाता था। शनिवार को भी वह कारखाने में गया हुआ था। सुबह से जेल में बार-बार बिजली गुल हो रही थी। शातिर आरोपी अजय ने इसी का फायदा उठाया। पहले कारखाने की छोटी दीवार लाघंकर 18 फीट वाले बिजली के खंभे पर चढ़ गया। फिर बिजली गुल होने के कारण तार को भी पकड़कर जेल की बड़ी दीवार फांदकर फरार हो गया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने केंद्रीय कारागार के उप अधीक्षक डॉ. राजीव की शिकायत पर बंदी के खिलाफ प्रिंजन एक्ट 1894 व बीएनएस की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गिनती के समय गायब मिला हवालाती, सीसीटीवी से हुआ खुलासा
सेंट्रल जेल में रोजाना की तरह दोपहर 3 बजे जेल के कारखाना को बंद करते समय हवालातियों की गिनती हो रही थी। इस दौरान अजय गायब मिला। काफी तलाश करने के बाद जेल के सीसीटीवी खंगाले तो जेल प्रशासन भी दंग रह गया। शातिर चोर चंद मिनटों में ही गुल हुई बिजली का फायदा उठाकर बिजली के खंभे के जरिये तार पकड़कर दीवार फांदकर फरार हो गया। आरोपी अजय कुमार शर्मा पर 17 मार्च 2024 को पंचकूला के थाना मनसा देवी कॉम्पलेक्स में पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज था।
विज्ञापन



स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले भी हवालाती ने लगाई थी जेल में सेंध, अभी तक नहीं सुराग

सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध लगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार हवालाती फरार हो चुके हैं। 13 अगस्त 2025 को भी पंचकूला निवासी सुखबीर कालिया मौके से फरार हो गया था। बंदी सुखबीर पंचकूला में पार्क के बाद युवतियों को अश्लील इशारे करने के आरोप में अंबाला सेंट्रल जेल में 11 अगस्त को आया था। 13 अगस्त को बंदियों की गिनती बंद होने के समय सुखबीर नहीं मिला, तभी बंदी पुलिस की टीम को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले में जेल प्रशासन ने ड्यूटी स्टाफ से दो को सस्पेंड कर दिया था, जबकि एक एएसआई से स्पष्टीकरण भी मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed