{"_id":"612fdf2a8ebc3eb79611740b","slug":"the-physique-of-the-cantonment-railway-station-will-change-from-200-crores-will-reach-the-parking-lot-directly-from-the-ring-road-ambala-news-knl818430197","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 करोड़ से बदलेगी छावनी रेलवे स्टेशन की काया, रिंग रोड से सीधा पहुंचेंगे पार्किंग तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 करोड़ से बदलेगी छावनी रेलवे स्टेशन की काया, रिंग रोड से सीधा पहुंचेंगे पार्किंग तक
विज्ञापन
The physique of the Cantonment railway station will change from 200 crores, will reach the parking lot directly from the ring road
- फोटो : Ambala
अंबाला। 200 करोड़ रुपये की लागत से जल्द ही छावनी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। कार पार्किंग के लिए भी काली पलटन पुल की तरफ से रिंगनुमा एक पुल बनाया जाएगा जो स्टेशन को पार करता हुआ रेलवे कॉलोनी की तरफ पहुंचेगा। यहीं बहुमंजिला पार्किंग में यात्री अपना वाहन खड़ा कर सकेंगे।
योजना के अनुसार छावनी बस अड्डे की ओर से केवल पैदल यात्रियों को ही स्टेशन परिसर में प्रवेश मिलेगा। कोई वाहन यहां से स्टेशन परिसर में नहीं आ सकेगा। यह प्लान मंडल कार्यालय की तरफ से रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है ताकि आईआरएसडीसी जल्द से जल्द इस पर काम शुरू कर सके।
दरअसल छावनी रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन का दर्जा दिलाया जाना है। इसके लिए अब रेलवे ने योजना बना दी है। स्टेशन को चारों तरफ से कवर किया जाएगा और खुले क्षेत्रों को बंद किया जाएगा। प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए स्वचालित सीढ़ियों का प्रबंध किया जाएगा। सभी प्लेटफार्म पर यह सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इतना ही नहीं रेलवे स्टेशन के आगमन और निकासी द्वार पर स्वचालित दरवाजे लगाए जाएंगे जोकि सेंसर युक्त होंगे और रेलवे टिकट स्कैन करने के बाद ही खुलेंगे। इस तरह सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता कर दी जाएगी।
विज्ञापन
300 यात्रियों की सुविधा वाला बनाया जाएगा वेटिंग हाल
पार्किंग के लिए खुली जगह, रिहायश व भोजन के लिए रेस्तरां, शॉपिंग मॉल और चाक-चौबंद सुरक्षा के तहत स्टेशन पर प्रवेश मिलेगा। आईआरएसडीसी स्टेशन पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। कोई भी अज्ञात व्यक्ति आसानी से स्टेशन पर प्रवेश नहीं कर पाएगा। सभी प्रमुख स्थानों पर निगरानी रखने के लिए अतिरिक्त कैमरे भी लगाए जाएंगे। स्टेशन परिसर में ही एक बढ़ा वेटिंग हाल बनाया जाएगा, जहां एक समय में 300 से अधिक यात्री बैठ सकेंगे। उनके मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी भी लगाए जाएंगे, वहीं ट्रेनों की जानकारी देने के लिए बढ़े इलेक्ट्रानिक्स सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे।
स्टेशन पर बने सभी कार्यालय एक जगह आएंगे
प्लेटफार्म 1 पर बने आरएमएस कार्यालय के पीछे खाली जमीन पर एक बहुमंजिला इमारत बनाई जाएगी। स्टेशन पर बने सभी कार्यालयों को इसमें शिफ्ट किया जाएगा। इसी इमारत में रेलवे कोर्ट, कुलियों के लिए कमरा व सभी विभागीय अधिकारियों के कार्यालय होंगे और यहीं एक मुख्य कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां से पूरे रेलवे परिसर, प्लेटफार्म, रेलवे यार्ड, आगमन द्वार, पार्किंग, पार्सल सहित सभी स्थानों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। प्लेटफार्म पर प्रवेश और निकासी के लिए दो अलग-अलग दरवाजे होंगे, एक से निकासी और एक से यात्री प्रवेश कर सकेंगे।
रेलवे बोर्ड को भेजा प्लान
विश्वस्तरीय सुविधाओं को लेकर छावनी और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बदलाव होगा। आईआरएसडीसी यह कार्य करेगी। नक्शा व पूरी योजना रिपोर्ट तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजी गई है। जैसे ही आगामी निर्देश प्राप्त होंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-गुरिंदर मोहन सिंह, रेल प्रबंधक, अंबाला मंडल।