फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The pandal swayed to the rhythm of devotional songs and performances during Durga Puja.

Ambala News: दुर्गा पूजा में भजनों और प्रस्तुतियों पर झूमा पंडाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The pandal swayed to the rhythm of devotional songs and performances during Durga Puja.
छावनी की डिफेंस कॉलोनी में आयोजित मां दुर्गा पूजा महोत्सव  में भजनों पर प्रस्तुति देते हुए। सभा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी की डिफेंस कॉलोनी में आयोजित 24वें विशाल मां दुर्गा पूजा महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। पंडाल मां के जयकारों, भजनों और भक्तिमय संगीत से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या, मां दुर्गा की आरती के साथ हुआ, जिसके बाद अंजू शर्मा के कुशल मंच संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। उत्सव के दौरान डिफेंस कॉलोनी की तमन्ना, साक्षी, वैष्णवी, ताशू, एकता, लक्ष्मी, पलक और गुरलीन सहित कई बच्चों व युवाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। पलक और जिया द्वारा गणेश परिवार पर आधारित प्रस्तुति और डॉ. जितेंद्र और हरि प्रकाश विज द्वारा गाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

इसके अलावा वैष्णव, हर्षिता और दीक्षा के गरबे तथा अनामिका के शिव भजन ने समां बांध दिया। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ दिनभर चले भंडारे में श्रद्धालुओं ने कढ़ी-चावल व महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि यह महोत्सव आगामी तीन दिनों तक और जारी रहेगा, जिसके पश्चात जलसूई हेड में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

छावनी की डिफेंस कॉलोनी में आयोजित मां दुर्गा पूजा महोत्सव  में भजनों पर प्रस्तुति देते हुए। सभा

छावनी की डिफेंस कॉलोनी में आयोजित मां दुर्गा पूजा महोत्सव  में भजनों पर प्रस्तुति देते हुए। सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed