{"_id":"62c89b9591a69738c353d2d0","slug":"the-opening-match-was-tied-with-one-goal-each-ambala-news-knl1140466117","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल कप के लिए तीन दिवसीय प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन का मुकाबला रहा ड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल कप के लिए तीन दिवसीय प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन का मुकाबला रहा ड्रा
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ी व अन्य
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में गुरुग्राम संभाग की क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं के तहत तीन दिवसीय अंडर-14 एवं 17 (छात्रा) फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के तहत पहले दिन उद्घाटन मुकाबला केंद्रीय विद्यालय नंबर एक और दो के बीच हुआ। यह मुकाबला एक-एक गोल से बराबरी पर रहा।
इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम संभाग के पांच विद्यालयों की आठ टीमें ने भाग ले रहीं हैं। शुभारंभ समारोह में जिला खेल अधिकारी अंबाला राम निवास दक्ष बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. भूषण कुमार ने बच्चों को पूर्णनिष्ठा एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यही बच्चे भविष्य में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।
इस मौके पर एनसीसी कैडिटों एवं सभी टीमों के प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्यातिथि को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य-आकर्षण योग नृत्य एवं भांगड़ा ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने पहले मैच के दोनों दलों के सभी सदस्यों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। पहले दिन अंडर-17 के तहत केंद्रीय विद्यालय नंबर एक और दो के बीच मैच हुआ। इस मैच दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन किया। यह मैच एक-एक गोल से ड्रा हो गया।