फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The number of people who defeated the disease is starting to overwhelm the epidemic.

297 मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि, 3 हजार 590 रह गए सक्रिय मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The number of people who defeated the disease is starting to overwhelm the epidemic.
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते हुए। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। अंबाला जिले में अब कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या कोरोना संक्रमितों की संख्या पर भारी पड़ रही है। जिले में पिछले चार दिनों से कोरोना को मात देने वालों की अपेक्षा काफी कम लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या भी घट रही है। सोमवार को जिले में जहां 526 लोग इस बीमारी मात देकर ठीक हुए। इसके विपरीत कोरोना की चपेट में आने वालों की संख्या मात्र 297 रही।
विज्ञापन

जिले में पहले प्रतिदिन चार सौ से अधिक नए लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे थे। पिछले चार दिन से यह आंकड़ा दिन ब दिन कम हो रहा है। सोमवार को जिले में 297 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 38354 हो गई है। सोमवार को जिले में कोरोना के 526 मरीज ठीक हुए। जिले में इस समय 3590 सक्रिय मामले हैं। यह आंकड़ा पहले 4000 के करीब पहुंच गया था। जिले में अभी तक कुल 34241 संक्रमित इस बीमारी को मात दे चुके है। जिले में नए संक्रमितों की अपेक्षा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ने स्वास्थ्य विभाग काफी राहत महसूस कर रहा है। विभाग के अनुसार जिले में अभी तक कोरोना के कारण 523 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कहां कितने संक्रमित मिले
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को मिले संक्रमितों में अंबाला सिटी से 104, अंबाला कैंट से 36, चौड़मस्तपुर से 43, नारायणगढ़ से 14, शहजादपुर से 61, बराड़ा से 25 और मुलाना से 12 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें 28 सरकारी विभाग के कर्मचारी है, जबकि 9 बच्चे 12 साल के कम उम्र के है और 16 बच्चे 12 से 18 वर्ष के बीच के हैं। इसके अलावा 2 मरीज ऐसे है जो अन्य संक्रमितों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है सैंपलिंग की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2163 कोरोना जांच के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 2017 सैंपल आरटीपीसीआर से लिए गए हैं। जबकि 146 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं। इनमें से आरटीपीसीआर से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग की टीम को इंतजार है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग 795016 कोरोना जांच के लिए सैंपल ले चुका है। इसमें 710 317 सैंपल आरटीपीसीआर तो 84879 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं।
70 मरीज अस्पतालों में करवा रहे हैं उपचार
जिले में 70 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं। इस समय प्राइवेट अस्पताल में 41 और सरकारी अस्पताल में 29 मरीज उपचार करवा रहे हैं। इसमें भी चार मरीज आईसीयू में उपचार करवा रहे हैं। जबकि 10 मरीजों का ऑक्सीजन सपोर्ट पर उपचार चल रहा है। मरीजों का स्वास्थ्य जल्द से जल्द ठीक हो जाए, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
3397 लोगों लगाया कोरोना से बचाव का टीका
सोमवार को जिले में कुल 3397 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। 398 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई है। कोविड पोर्टल के अनुसार 1933857 कोरोना से बचाव की डोज लगाई जा चुकी है।

कोट.....
कोरोना के नए मामलों में कमी आ रही है जो कि सभी के लिए राहत की बात है। उम्मीद है कि जल्द ही कोरोना खत्म हो जाए और लोग भी पूरी तरह से ठीक हो जाए। इस बार कोरोना के मामले जिस तेजी के साथ बढ़े थे उस तेजी के साथ कम भी हो रहे हैं।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
अंबाला जिले में 20 जनवरी से अब तक कोरोना से ठीक होने वाले लोगों और नए संक्रमितों का ब्योरा
दिनांक नए संक्रमित ठीक होने वाले लोग
20 जनवरी 537 439
21 जनवरी 451 630
22 जनवरी 492 501
23 जनवरी 341 492
24 जनवरी 297 526
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed