फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The MP listened to the problems of farmers and commission agents.

Ambala News: सांसद ने सुनीं किसानों और आढ़तियों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The MP listened to the problems of farmers and commission agents.
नारायणगढ़ अनाज मंडी में सांसद धान की कमियों को लेकर जानकारी देते हुए। प्रवक्ता
नारायणगढ़। अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद वरुण चौधरी ने नारायणगढ़ अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

सांसद ने पोर्टल पर प्रति एकड़ 26.26 क्विंटल की निर्धारित कैप को तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को फसल बेचने में परेशानी हो रही है। खरीद के 20 दिन बाद भी कई पोर्टल वेरिफाइड न होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सरकार से जिम्मेदारी तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शेलर तक धान पहुंचने के बाद 72 घंटे की प्रक्रिया के कारण भुगतान में अनावश्यक देरी हो रही है, जिसे खरीद के समय ही सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मंडियों में धान के बड़े ढेर लगने और लिफ्टिंग में देरी से किसानों व आढ़तियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौहान और वरिष्ठ नेता अशोक मेहता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed