फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The MLA accused the NAPA administration of a scam worth crores of rupees

विधायक ने नपा प्रशासन पर लगाए करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
The MLA accused the NAPA administration of a scam worth crores of rupees
बराड़ा। हलका मुलाना विधायक वरुण चौधरी ने सोमवार प्रेसवार्ता के दौरान कस्बा की नगरपालिका पर सरकार के ई- टेंडर प्रक्रिया नियमों को नजरअंदाज कर करोड़ों रुपये की सेवाएं तथा समान खरीदकर जनता व सरकार को चूना लगाने का आरोप लगाया। विधायक चौधरी ने अपने स्थानीय कार्यालय में कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गत तीन वर्षों में कस्बा के नपा प्रशा सन ने ई -टेंडर प्रक्रिया नियमों का उल्लंघन करते हुए कोटेशनस के माध्यम से जेसीबी के किराए, जोहड़ की सफाई, क्राकरी व फर्नीचर की खरीद, चेयरमैन के कमरे के नवीनीकरण, सीसीटीवी कैमरों की खरीद तथा रिपेयर, बिजली की तार व सामान, स्ट्रीट लाइट के रखरखाव, कीटनाशक की खरीद, कंक्रीट के बैंच तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट की सेवाएं आदि पर लाखों रुपये के बिलों का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

एक रेहड़ी के नाम पर उसकी कीमत के अनुपात में रिपेयर का खर्च तथा कोरोना काल के संकट समय में मास्क, हैंडग्लव्स, सैनिटाइजर तथा डीजल आदि की खरीद के नाम पर लाखों रुपये के फर्जी बिल बनाकर न केवल जनता की गाढ़ी कमाई से प्राप्त राजस्व की लूट की गई बल्कि सरकार को भी चूना लगाया गया। विधायक वरुण चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाकर विजिलेंस जांच की मांग करेंगे। सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा रिकवरी करने का अनुरोध किया है। यदि सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस तथा सकारात्मक कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो कांग्रेस पार्टी कोई अन्य कड़ा पग उठाने अथवा विकल्प पर विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed