फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The memorandum handed over to the incomplete road and the streams, Ambala

अधूरी सड़क व नाले को लेकर प्रयास ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 25 Apr 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 25 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन

बराड़ा की विभिन्न समस्याओं को प्रयास समाज सेवा संस्थान के सदस्यों ने प्रधान विशाल सिंगला की अध्यक्षता में भाजपा नेता अमित सारवान, एसडीएम बराड़ा गिरिश चावला और एसडीओ बिजली बोर्ड विकास बंसल से मिले। प्रयास प्रधान विशाल सिंगला ने बताया कि बराड़ा में निर्माणधीन चारमार्गीय मार्ग का कार्य बहुत धीमी गति से चलाया जा रहा है और बिना किसी योजना के किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न तो अभी तक पेड़ काटे गए है और न ही बिजली की तारों का हटाया गया है लेकिन शहर की सड़क पर हर वक्त धूल के गुब्बार उड़ते रहते है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को एलर्जी, अस्थमा सहित अनेक प्रकार की बीमारियों ने जकड़ना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कई जगह सड़क के दोनो ओर के नाले भी अभी अधूरे है जिस कारण बराड़ा की गई गलियों में निकासी का गंदा पानी भरा है। प्
विज्ञापन


रधान ने कहा कि पिछले लगभग 10 वर्षों से बराड़ा में बिजली कट नाम की कोई चीज नहीं थी लेकिन पिछले कुछ दिनों में बराड़ा में बेवजह के कट लगाए जा रहे है जिससे यहां की जनता परेशान हो रही है। एसडीएम बराड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियों को बराड़ा में पेश आ रही समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए कहा। इस मौके पर प्रयास उप-प्रधान पवन गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, सुनिल जैन, साहिब सिंह, दिनेश मंगला, कर्म सिंह, रामचंद्र सैनी, रमेश बंसल, अमन गर्ग, अजस बंसल, यशपाल शर्मा, संदीप गर्ग, कुलदीप, मलकीत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed