{"_id":"68b5eedf2d6ecf03220243e6","slug":"the-health-team-examined-patients-suffering-from-stomach-pain-and-diarrhea-ambala-news-c-36-1-amb1002-148907-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पेट दर्द, दस्त के मरीजों की स्वास्थ्य टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पेट दर्द, दस्त के मरीजों की स्वास्थ्य टीम ने की जांच
Tue, 02 Sep 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। बिहटा गांव में डायरिया जैसे हालात हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अभी तक गांव में 30 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग टीम ने पानी के नमूने लिए हैं।
उन्होंने बताया कि उन्हें पहले पेट में दर्द हुआ था। इसके बाद दस्त लग गए। जिसमें उनका खड़ा होना भी मुश्किल हो गया था। इसके बाद परिजनों ने उन्हें स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें संदेह है कि गांव में कहीं पेयजल की लाइन लीकेज है जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं।
शिकायत के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और पब्लिक हेल्थ विभाग की टीम गांव में पहुंची। उन्होंने पानी की लीकेज की जांच की व टीम ने पानी के नमूने लिये हैं। इसके साथ ही पानी का क्लोरीन स्तर भी जांचा है। लोगों को सलाह दी गई है कि पानी उबालकर सेवन करें।
विज्ञापन
कुछ लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती : बिहटा गांव निवासी शिवराम ने बताया कि पेयजल की लाइन नालियों से होकर गई है। ऐसा लग रहा है कि गंदा पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। दावा किया कि करीब 30 अभी तक बीमार पड़ चुके हैं। इनमें कुछ लोग ठीक होकर घर आ गए हैं। संवाद