फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Hare Krishna Mahamantra resonates at the Sri Krishna-Balarama Ratha Yatra; devotees immersed in devotion.

Ambala News: श्रीकृष्ण-बलराम रथयात्रा में गूंजा हरे कृष्ण महामंत्र, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The Hare Krishna Mahamantra resonates at the Sri Krishna-Balarama Ratha Yatra; devotees immersed in devotion.
अंबाला छावनी के बाजारों में निकाली गई भगवान श्री कृष्ण बलराम रथयात्रा में पूजा करते श्रद्धालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के बाजार में रविवार शाम श्रीकृष्ण-बलराम के जयकारों और हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से गूंज उठे। इस्कॉन कुरुक्षेत्र एवं इस्कॉन प्रचार समिति अंबाला छावनी के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के तहत रथयात्रा निकाली गई। नार्टन मोटर्स से शुरू हुई रथयात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।
भजन-कीर्तन करते हुए भक्त रथयात्रा के साथ आगे बढ़े और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। रथयात्रा राय मार्केट, विजय रतन चौक, सदर बाजार, कबाड़ी बाजार, सर्राफा बाजार, केसरा बाजार, बजाजा बाजार सहित छावनी के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी। इस दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और स्वागत से अपनी श्रद्धा व्यक्त की। हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। नगर भ्रमण के बाद रथयात्रा रात 9 बजे बीपीएस प्लेनेटोरियम स्थित कथा स्थल पर संपन्न हुई। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

11 से 17 अक्तूबर तक बीपीएस प्लेनेटोरियम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा व्यास साक्षी गोपाल दास, अध्यक्ष इस्कॉन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, ने संगीतमय कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति का संदेश दिया।

अंबाला छावनी के बाजारों में निकाली गई भगवान श्री कृष्ण बलराम रथयात्रा में पूजा करते श्रद्धालु।

अंबाला छावनी के बाजारों में निकाली गई भगवान श्री कृष्ण बलराम रथयात्रा में पूजा करते श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed