फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The government committee could not work in accordance with Sikh sentiments: Nalvi

सरकारी कमेटी सिख भावनाओं के अनुकूल काम नहीं कर सकी : नलवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The government committee could not work in accordance with Sikh sentiments: Nalvi
अंबाला सिटी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनाव के बाद अब प्रधान समेत अन्य कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए सभी चुने सदस्यों से मुलाकात कर रहे हैं। बुधवार को दीदार सिंह नलवी और बलदेव सिंह कैमपुरा ने अंबाला सिटी से कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन

विधायक निर्मल सिंह शहर नगर निगम में आयुक्त से मिलने के लिए पहुंचे थे। उस दौरान उनकी विधायक के साथ कुछ समय के लिए निगम कार्यालय के बाहर ही बातचीत हुई दीदार सिंह नलवी ने कहा कि यह चुनाव पहली बार कराए गए। इस चुनाव में चुनकर आए नए 40 सदस्यों का धार्मिक फर्ज बनता कि वह कानून और सिख मर्यादा के मुताबिक गुरुघरों की सेवा करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी चुने गए 40 में से 30 सदस्यों के साथ बातचीत हो रही है। सभी की सोच है कि राजनीति से ऊपर उठकर गुरुघरों की सेवा करनी है। उन्होंने कहा कि प्रधान या अन्य पदाधिकारी कौन बनेगा, अभी यह उनका एजेंडा नहीं है। इनके साथ उनकी सोच मिल रही है। वह सभी मिलकर एक 11 सदस्यीय कार्यकारी कमेटी बनाएंगे, जो भी सदस्य जिस पद या जिम्मेदारी के लिए योग्य होगा, उनको वह पद मिलना चाहिए, यह उनकी व उनके साथियों की सोच है। पहले बनी सरकारी कमेटी ने सिख भावनाओं के अनुकूल कार्य नहीं किया। दीदार सिंह नलवी ने यह भी कहा कि उनकी शहर विधायक निर्मल सिंह के साथ मुलाकात अचानक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 40 में से 22 सदस्य निर्दलीय चुने गए हैं। उसके पीछे सिख संगत की भावनाएं बड़ा कारण हैं। जो पहले सरकारी कमेटी नामजद हुई थी, वह सिख भावनाओं के अनुकूल कार्य नहीं कर सकी। इस तरह की सोच वाले उम्मीदवारों को मतदाताओं ने नकार दिया है। अब 22 निर्दलीय चुने गए हैं, उनकी सोच है कि गुरुघरों की सेवा करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed