फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The farmers' stove will not burn today

Ambala News: आज नहीं जलेगा किसानों का चूल्हा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 09:47 AM IST
विज्ञापन
The farmers' stove will not burn today
शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा मोर्चे के ऊपर लगाए लोहे के जाल को दिखाता किसान। स्वयं
अंबाला। खनौरी के बाद अब शंभू मोर्चे पर किसान अनशन करेंगे। इस दौरान न तो लंगर आएगा और न ही चूल्हा जलाया जाएगा। बुधवार को किसान नेताओं ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को खनौरी बॉर्डर पर चूल्हा नहीं जलाया गया था। शंभू बॉर्डर पर दो बार किसानों और पुलिस के बीच संघर्ष देखने को मिला है। दो दिन से संघर्ष शांत है तो पुलिस को भी अपनी बैरिकेडिंग मजबूत करने का समय मिल गया है। किसान बैरिकेडिंग पर पड़ी टीन की छत से होकर आगे न बढ़ जाएं इसके लिए अब पुलिस ने लोहे की एंगल लगाई हैं। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रवक्ता तेजवीर सिंह ने एक वीडियो भी शंभू बॉर्डर से जारी की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि विश्व मानवाधिकार दिवस पर विश्वभर में मानवाधिकार की बात की जा रही है। मगर शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट चलाकर मानवाधिकार का हनन किया जा रहा है। इसको पूरी दुनिया ने देखा है। 11 दिसंबर को किसान मजदूर मोर्चे और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसकी वीडियो भी साझा की जाएगी। वहीं 14 दिसंबर को दिल्ली फिर से कूच किया जाएगा। वहीं 13 दिसंबर को सभी लाेगों से शंभू मोर्चे पर पहुंचने की अपील की गई है। इस दिन मोर्चे को 10 महीने पूरे हो रहे हैं। किसान नेता तेजवीर ने आराेप लगाया कि बीकेयू शहीद भगत सिंह का सोशल मीडिया पेज बंद कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed