फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The farmers of Hamidpur have not forgotten the devastation caused by the flood

Ambala News: बाढ़ की मचाई तबाही नहीं भूले हमीदपुर के किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
The farmers of Hamidpur have not forgotten the devastation caused by the flood
किसान मारकंडा नदी किनारे दिखाते हुए
मुलाना। 11 महीने पहले बाढ़ की ओर से मचाई तबाही को आज तक हमीदपुर गांव के किसान भूले नहीं हैं। उस समय हमीदपुर गांव के खेतों को एक तरफ से मारकंडा नदी ने तो दूसरी तरफ से बेगना नदी ने तबाह कर दिया था।
विज्ञापन

गांव में करीब 200 एकड़ जमीन की फसल तहस-नहस हुई थी। मारकंडा नदी से तो खेतों में कई फीट रेत भर गया। जोकि अधिक समस्या पैदा कर रहा था। खेतों में कई जगह तो कई कई फीट गहरे गड्ढे तक बन गए थे। इसे किसानों ने दो महीने प्रशासन की बाट जाेहकर स्वयं के व्यय और मेहनत से समतल किया।
विज्ञापन




12-15 हजार रुपये का आया खर्चा

हमीदपुर के स्थानीय किसानों के अनुसार रेत से भरे खेतों को समतल कराने में करीब 12-15 हजार रुपये प्रति एकड़ का व्यय का खर्च आया था, जोकि किसानों स्वयं अपनी जेब से खर्च किया था। हालांकि किसानों को बाद में बाढ़ से खराब फसल का मुआवजा मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन






कई महीनों से विभाग नहीं आया नजर

किसान गुरचरण, सतीश,देव सिंह, मान सिंह ने बताया कि बाढ़ के समय खेतों में मारकंडा नदी और बेगना नदी के पानी बहुत नुकसान किया था। इसके बाद प्रशासन व विभाग के अधिकारियों ने गांव का दौरा भी किया था। बाढ़ में भूमि कटाव बड़ी समस्या बनकर सामने आई थी। इसको रोकने के लिए मारकंडा नदी किनारे पत्थर लगाने की मांग की थी, लेकिन अब बरसात का समय नजदीक आने के बावजूद मारकंडा नदी किनारे कुछ कार्य होता नहीं दिखाई दे रहा है। कई महीनों से तो विभागीय अधिकारी तक नजर नहीं आए।



गुरचरण सिंह का कहना है कि उसकी 15 एकड़ फसल प्रभावित हुई थी। करीब आठ एकड़ में रेत ही रेत था। इसमें फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। मुआवजा तो मिल गया था, लेकिन अब फिर वहीं समय आ गया है। अब तक विभाग ने मारकंडा नदी किनारे से हमीदपुर गांव में पानी न आने के लिए कोई समाधान नहीं किया है।

सतीश सिंह ने बताया कि उसने अपनी 14 एकड़ जमीन को ठेके पर लेकर खेती की थी, लेकिन बाढ़ की चपेट में सब तहस नहस हो गया था। हमें काफी नुकसान हुआ। सरकार से मुआवजा तो मिला, लेकिन अगर फसल होती तो मुनाफा अधिक होता। एक बार नदी का पानी उतरने के बाद फिर से धान लगाई लेकिन नदी के पानी ने फिर से मेहनत पर पानी फेर दिया।

किसान मारकंडा नदी किनारे दिखाते हुए

किसान मारकंडा नदी किनारे दिखाते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed