फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The employees made a ruckus demonstration

हल्ला बोल प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
The employees made a ruckus demonstration
अंबाला शहर में हल्ला बोल प्रदर्शन करते सर्व कर्मचारी संघ । - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी शहर के महावीर पार्क में एकत्रित हुए दोपहर को उपायुक्त निवास स्थान की ओर रवाना हुए और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि सरकार बिना और देरी किए सभी नौकरी से हटाए गए पीटीआई, ड्रांईंग शिक्षकों व ग्रुप डी कर्मियों समेत सभी ठेका कर्मियों को वापस ड्यूटी पर ले। साथ ही सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर सेवा सुरक्षा व समान काम समान वेतन प्रदान करे। एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन बहाली की जाए। लिपिक को पे-मैट्रिक्स लेवल 6 में 35400 रुपये का वेतन दिया जाए। साथ सेवानिवृत्त कर्मियों को बढ़ती उम्र पर पंजाब की तर्ज पर पेंशन दी और ग्रुप डी कर्मियों का प्रमोशन कोटा बढ़ाया जाए। इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि आशा, मिड-डे-मील व आंगनबाड़ी वर्करों समेत वन मजदूरों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर न्यूनतम वेतन 24 हजार किया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी को पूरा वेतन व भत्ते दिए। इसके अलावा अन्य मांगों को भी कर्मचारियों ने रखा। उन्होंने कहा कि सरकार जब उनकी इन मांगों को नहीं मान लेती है तब तक उनका प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा। जिला प्रधान कमलजीत बख्तुआ व सचिव महावीर पाई के विचार रखे। महावीर पाई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति व लेबर कोड को रद्द करने। विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमले बंद करने के साथ ही लोकतांत्रिक अधिकारों को बहाल करने की मांग की। इस मौके पर रामधारी, राजेश, रवि कुमार, विनोद, किशन लाल सागर, रवि चौहान, निशा शर्मा, करनैल सिंह, अशोक वर्मा, रविंद्र शर्मा, सतविंद्र, सरबजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, इंद्रो देवी, जयभगवान शर्मा, सेवा राम, चमन लाल, रामगोपाल, पवन कुमार, राजपाल वर्मा, बृजमोहन, सतनाम, नैब सिंह, सतनाम व अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed