{"_id":"6283f2d6264a0f0ece31ebb3","slug":"the-employee-made-the-students-sit-by-stopping-the-buses-ambala-news-knl1085292158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी ने बसें रुकवाकर विद्यार्थियों को बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी ने बसें रुकवाकर विद्यार्थियों को बैठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित एसडी कॉलेज के बाहर रोडवेज की बसें न रुकने के विरोध में धरने पर बैठे विद्यार्थियों को मंगलवार को राहत मिली। रोडवेज विभाग की ओर से बाकायदा एक कर्मचारी की तैनाती कॉलेज के बाहर की गई है। कर्मचारी ने खुद बसों को रोककर छात्रों को बैठाया।
साथ ही आश्वासन दिया कि अब सभी बसें एसडी कॉलेज के गेट पर रुककर ही जाएंगी। बता दें कि सोमवार को एबीवीपी संग दर्जनों विद्यार्थी विरोध में उतर गए थे। पहले छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर नारेबाजी की फिर हाईवे से गुजरने वाली रोडवेज की बसों को जबरन रोककर उन्हें रोडवेज जीएम के आदेश दिखाए। इन आदेशों में साफ-साफ लिखा हुआ था कि बसों को कॉलेज के बाहर रोकना अनिवार्य है। उसके बाद छात्रों ने कॉलेज के बाहर हाईवे किनारे ही धरना दे दिया था और नारेबाजी करते हुए जमकर रोष जताया था।
बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया था और बस अड्डा प्रबंधक छावनी अजीत ने मौके पर पहुंचकर उन्हें आश्वासन दिया था कि एक कर्मचारी कॉलेज के गेट पर तैनात रहेगा और छात्रों को बस रोककर उसमें बैठाएगा।