फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The drama depicted atrocities on women

वॉर ऑफ वूमेन नाटक के जरिए महिलाओं पर अत्याचारों को दर्शाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The drama depicted atrocities on women
अंबाला कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड रिसर्च में ऐस आयाम 2022 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्रों ने सोलो डांस, सोलो गीत, स्किट्स, रेट्रो ब्लैक एंड व्हाइट एरा, स्टैंड-अप कॉमेडी, ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्ग, फैशन शो, गिद्दा और भांगड़ा सहित विभिन्न विषयों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज के छात्रों और युवाओं में नशीली दवाओं के उपयोग के प्रसार पर आधारित एक नाटक का मंचन कर छात्रों ने दर्शकों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया।
विज्ञापन

इसी तरह महिलाओं पर अत्याचार जैसी कई संवेदनशील समस्याओं को वॉर ऑफ वूमेन नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। सोलो गीत (पुरुष) में नीतीश तथा सोलो गीता (महिला) में दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप गीत में सुमित, राघव व नीतीश ने बाजी मारी। सोलो डांस (पुरुष) में नितीश तथा सोलो डांस (महिला) में शिवानी व सिमरन विजेता रहे। रेट्रो ब्लैक एंड व्हाइट एरा ग्रुप्स डांसिंग हार्ट और रेट्रो ड्रिजल ने छात्रों द्वारा शानदार प्रदर्शन के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन फैशन शो और गिद्दा नृत्य अधब मुटियारा के साथ हुआ। निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में कॉलेज के रजिस्ट्रार ग्रुप कैप्टन सीएस शर्मा, बायो टेक्नोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ. विकास शर्मा और परीक्षा प्रभारी डॉ. प्रदीप ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक डॉ. मोनिका खन्ना ने डॉ. वीरेंद्र और नवदीप कौर के साथ सभी विजेताओं को बधाई दी और ऋषिता को मिस आयात और नीतीश को मिस्टर आयाम घोषित किए जाने पर ख़ुशी जताई। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जय देव, ट्रस्टी सोमदेव, प्राचार्य डॉ. अमित वासन, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी अजय पाल सिंह, डीन एकेडेमिक्स डॉ. मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed