{"_id":"6920cf7a50bc73a3b503d646","slug":"the-department-stopped-the-old-age-pension-of-1012-pensioners-started-checking-the-documents-ambala-news-c-36-1-amb1003-153485-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 1012 पेंशनर्स की विभाग ने रोकी बुढ़ापा पेंशन, दस्तावेजों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 1012 पेंशनर्स की विभाग ने रोकी बुढ़ापा पेंशन, दस्तावेजों की जांच शुरू
Sat, 22 Nov 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में 1012 लोगों की बुढ़ापा पेंशन जिला समाज कल्याण विभाग ने रोक दी है। पेंशन रुकने पर लोग विभाग में चक्कर काट रहे हैं और ऐसे भी पेंशनर्स हैं जोकि दूसरे विभाग से भी पेंशन ले रहे थे और बुढ़ापा पेंशन भी ले रहे थे। अब ऐसे पेंशनर्स से विभाग रिकवरी की तैयारी कर रहा है। विभाग की ओर से ऐसे मामलों में पहले भी रिकवरी की गई है।
इन कारणों से भी रोकी गई बुढ़ापा पेंशन
कई ऐसे भी पेंशनर्स हैं, जिनका आधार मिसमैच होने से पेंशन रोकी गई है और ऐसे भी पेंशनर्स हैं, जिनका परिवार पहचान पत्र में कोई दूसरा बैंक खाता जुड़ा है तो पेंशन किसी दूसरे बैंक में जा रही थी। इसके साथ ही विभाग के पास डबल पेंशन लेने की शिकायत भी पहुंचती है और विभाग अपने स्तर पर भी ऐसे मामलों की जांच करता है। इसके बाद विभाग की ओर से पेंशन रोकी जाती है। आधार मिचमैच और बैंक खाता अलग होने मामले में दस्तावेज ठीक होने पर पेंशन चलाई भी जा रही है और डबल पेंशन का मामला सामने आने पर रिकवरी भी की जा रही है।
हर महीने की जा रही 10 से 12 लाख की रिकवरी
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने बताया कि आधार मिसमैच और बैंक खाता गलत होने से भी पेंशन रोकी गई हैं और कई डबल पेंशन लेने के मामले भी संज्ञान में आते हैं। विभाग की ओर से जिले में 1012 लोगों की पेंशन रोकी गई है। विभाग की ओर से उन लोगों से 12 प्रतिशत ब्याज के साथ 10 से 12 लाख की रिकवरी की जा रही है, जोकि किसी अन्य विभाग से भी पेंशन का लाभ ले रहे होते हैं और बुढ़ापा पेंशन भी लेते हैं। उनके दस्तावेज जांच के बाद पता चलने पर रिकवरी की जा रही है।