{"_id":"67a3ba630d34e503c805a969","slug":"the-department-forgot-to-get-the-connection-done-by-laying-sewerage-pipe-ambala-news-c-36-1-amb1001-137125-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीवरेज पाइप डाल कनेक्शन करवाना भूला विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीवरेज पाइप डाल कनेक्शन करवाना भूला विभाग
विज्ञापन
अंबाला। लगभग छह साल तक बिना जनप्रतिनिधि के मूलभूत सुविधाएं पूरी होने की बाट जोहते रहे। इसमें 20 वर्ष का लंबा समय बीत गया। दयालबाग क्षेत्र के आठ नंबर वार्ड में न तो ट्यूबवेल लग पाया और न ही गली व नालियों का निर्माण हो पाया। हैरानी की बात है कि सीवरेज पाइप डालने के बाद विभाग इसके कनेक्शन करवाना ही भूल गया जोकि अब गंदगी के गटर में तब्दील हो चुके हैं।
ऐसा नहीं है कि समस्या समाधान को लेकर अंबाला प्रशासन से लेकर नगर परिषद तक गुहार लगाई गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसका खामियाजा आज भी स्थानीय लोग भुगत रहे हैं। हालांकि अब इनके लिए राहत की बात है कि सरकार ने नगर परिषद के चुनावों की घोषणा कर दी है। इसलिए लोगों का आस बंधी है कि अब अगला जनप्रतिनिधि मूलभूत समस्याओं का समाधान करवाएगा और सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
मूलभूत सुविधाओं की तस्वीर
वार्ड आठ में मूलभूत सुविधाओं के नाम पर टूटी सड़कें, खंभों पर झूलती तारें, 10 साल से सीवरेज के कनेक्शन की दरकार, बेसहारा गोवंश, आवारा कुत्तों आदि सहित अनेकों समस्याएं हैं। कुछ समस्याओं के समाधान को लेकर स्थानीय निवासी आपसी तालमेल से काम करवा लेते हैं। कभी सड़क के टूटे हिस्से को ठीक करवाकर तो कभी झूलती तारों को प्राइवेट कर्मचारी से दुरुस्त करवाकर। हालांकि इन सबके लिए स्थानीय निवासियों को कुछ पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
फोटो-17
गर्मी के दिनों हर वर्ष पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है। ट्यूबवेल न होने के कारण यह परेशानी गंभीर समस्या बन जाती है। पानी का सही समय न होने के कारण कभी दिन में तो कभी रात में जागकर पानी भरना पड़ता है।
सोनू।
फोटो-18
वार्ड नंबर आठ में ब्रह्मकुमारी आश्रम के पीछे गली का बहुत बुरा हाल है। यह समस्या सीवरेज पाइप डालने के बाद पेश आ रही है। लगभग 10 साल से यह परेशानी बनी हुई है लेकिन न तो प्रशासन ने सुनवाई की और न ही नगर परिषद ने।
रक्षा रानी।
फोटो-19
आवारा पशुओं की समस्या काफी गंभीर है। कुछ दिन पहले भी एक पशु ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी जोकि काफी दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे। वहीं आवारा कुत्तों की तादाद भी काफी है जो बच्चों, बुजर्गाें और महिलाओं को काट रहे हैं।
राजेश चोपड़ा।
फोटो-20
वर्ष 2005 में पूरे दयालबाग क्षेत्र के लिए ट्यूबवेल पास करवाया था। इसके लिए ट्रांसफार्मर भी लगाया गया। बावजूद इसकेे क्षेत्र में ट्यूबवेल नहीं लग गया। वहीं टूटी सड़कें व खुली नालियों सहित बेसहारा गोवंश लोगों की समस्याओं का कारण हैं। इसका सुधार जरूर होना चाहिए।
ओंकार नाथी, पूर्व पार्षद।