फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The demands of Anganwadi workers and Asha workers are unfulfilled, the organizations will be strict in the elections

Ambala News: आंगनबाड़ी वर्कर्स और आशाओं की मांगें अधूरी, चुनाव में सख्त होंगे संगठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
The demands of Anganwadi workers and Asha workers are unfulfilled, the organizations will be strict in the elections
अंबाला सिटी। विधानसभा चुनावों को लेकर आशा वर्कर्स और आंगनबाड़ी वर्कर्स ने भी अपना कड़ा रुख अपना लिया है। उनका कहना है कि 10 वर्ष में भी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

जहां आंगनबाड़ी वर्कर्स का कहना है कि जो पार्टी उनकी लंबित पड़ी मांगों को पूरा करेगी वे उन्हें ही सहयोग करेंगी। दूसरी तरफ आशा वर्कर्स का कहना है कि वे चुनावों में भाजपा का सहयोग नहीं करेंगी। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर आश्वासन तो बड़े-बड़े देती है लेकिन कभी भी उनकी मांगों को लागू नहीं करती है। मांगों को लेकर आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स कई बार हड़ताल और रोष मार्च भी निकाल चुकी हैं। इसके बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

10 वर्षों से पक्का होने का इंतजार
आंगनबाड़ी वर्कर्स प्रधान अनुपमा ने कहा कि पिछले 10 वर्ष से वर्कर्स नियमित कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम 26 हजार रुपए के वेतन को लेकर मांग उठा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने 750 रुपए महंगाई भत्ता देने की घोषणा की थी लेकिन एक बार ही उन्हें महंगाई भत्ता दिया गया। इसके बाद अभी तक महंगाई भत्ता नहीं मिला है। चुनावों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स एसोसिएशन उसी दल का साथ देगी जो उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस कदम उठाएगा। फिलहाल किसी भी दल ने उनकी मांगों को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशाओं को भी नहीं मिला सम्मान
विधानसभा चुनावों को लेकर आशा वर्कर्स प्रधान कविता शर्मा ने कहा कि चुनावों के समय में भाजपा ने बड़े- बड़े वायदे किए थे। लेकिन अभी तक एक भी पूरा नहीं कर पाई है। इतना ही नहीं अब ताे सरकार के निर्देश हैं कि वर्कर्स की परीक्षा भी होगी। वर्कर्स को पिछले तीन महीने से वेतन नही मिला है। चुनावों को लेकर वर्कर्स प्रत्येक पीएचसी में बैठक कर रणनीति बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed