फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The dead body found from the closed house was murdered by breaking the neck of the woman

अंबाला: महिला का था डेढ़ माह से बंद पड़े मकान में मिला शव, गर्दन तोड़कर की गई थी हत्या, पहचान अब भी नहीं हुई

Wed, 29 Dec 2021 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Dec 2021 01:04 AM IST
सार

हरियाणा के अंबाला छावनी के सुंदर नगर में डेढ़ माह से बंद पड़े एक मकान से क्षत-विक्षत शव मिला था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
The dead body found from the closed house was murdered by breaking the neck of the woman
यहां मिला था शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला छावनी के सुंदरनगर में डेढ़ माह से बंद पड़े मकान से बेहद खराब अवस्था में मिला शव महिला का था और उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा दी गई इस रिपोर्ट के बाद पड़ाव थाना में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। एक्सप्रर्ट की रिपोर्ट के अनुसार महिला की गर्दन तोड़कर हत्या की गई थी। वहीं अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों उक्त स्थान पर यह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। बताया जाता है कि मकान अंदर से बंद था। शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पड़ाव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः अंबाला: डेढ़ माह से बंद पड़े मकान से मिला क्षत-विक्षत शव, महिला है या पुरुष नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ाव पुलिस के सब इंस्पेक्टर राम कुमार ने बताया था कि मंगलवार की देर शाम को छावनी के सुंदरनगर स्थित चर्च में क्रिसमस को लेकर तैयारियां चल रही थी। चर्च पास्टर व अन्य लोग चर्च को सजा रहे थे। कुछ लोग चर्च की छत पर लड़ियां लगा रहे थे। उसी दौरान उन्होंने देखा कि साथ लगते मकान की छत में से एक सीमेंट की चादर गायब थी। उन्होंने झांकर कर देखा तो वहां एक शव बेहद खराब अवस्था में पड़ा था। उस शव से दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसियों से जानकारी जुटाई थी।

पुलिस को पता चला कि यह मकान डॉक्टर तुषार का है। उनका सेवा समिति चौक पर क्लीनिक है। वह किसी अन्य राज्य का रहने वाला है और इस घर में वह अकेला ही रहता था। पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया था कि पिछले दो महीने से उन्होंने तुषार को नहीं देखा। उसका यह मकान और क्लीनिक छठ पूजा से ही बंद पड़े है। इधर, पुलिस ने डॉक्टर तक पहुंचने के लिए फोन भी किए, लेकिन अभी तक उससे संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed