फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The congregation will begin from today at Gurudwara Shri Panjokhra Sahib

Ambala News: गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में आज से शुरू होगा समागम

Thu, 17 Jul 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 17 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The congregation will begin from today at Gurudwara Shri Panjokhra Sahib
अंबाला। धन-धन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले महान गुरमत समागम की तैयारियां संपन्न हो गई हैं। गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर स.कुलदीप सिंह ने बताया कि 17 से 19 जुलाई तक गुरुद्वारा परिसर में 3 दिवसीय समागम आयोजित किए जाएंगे। समागम में पंथ प्रसिद्ध कथा व कीर्तनी जत्थे संगत को इलाहीबाणी सुनाकर निहाल करेंगे। वहीं अंबाला ही नहीं बल्कि पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी आदि से हजारों की संख्या में संगत आकर गुरु चरणों में माथा टेकेगी। 17 जुलाई की सुबह 10 बजे गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू किए जाएंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे नगर कीर्तन सजाया जाएगा। 18 जुलाई को सुबह से समागम में इलाहीबाणी के जाप होंगे। पंंथ प्रसिद्ध रागी, ढाडी, कविशरी जत्थे संगत को गुरबाणी कीर्तन व कथा सुनाकर निहाल करेंगे। वहीं रात 11 से दो बजे तक रैन सबाई कीर्तन होगा। 19 जुलाई शनिवार सुबह श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत समागम और अमृत संचार का आयोजन किया जाएगा। इस दिन शाम 4 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed