फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The city's drains will be cleaned with Rs 40 lakh, corporation workers will clean the drains

Ambala News: शहर की ड्रेन 40 लाख से साफ होगी, नालों को सफाई करेंगे निगमकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
The city's drains will be cleaned with Rs 40 lakh, corporation workers will clean the drains
नगर निगम आयुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल।
अंबाला सिटी। बरसाती सीजन को देखते हुए नगर निगम ने शहर की ड्रेन की सफाई के लिए वर्कऑर्डर जारी कर दिया है। यह ड्रेन 40 लाख से साफ होंगी। अब एजेंसी शहर की मुख्य ड्रेन की सफाई करेगी, जबकि शहर के अंदरूनी नालों के लिए निगम ने 50 कर्मचारियों की टीम तैयार की है।
विज्ञापन

एजेंसी और कर्मचारियों की टीम एक-दो में अपना सफाई कार्य शुरू करेगी। बीते कई दिनों से शहर में नालों की सफाई का मुद्दा गरमाया है। भाजपा मनोनीत पार्षद और सेक्टर-7 रेसिडे्ंटस सोशल एवं कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी प्रधान संदीप सचदेवा एडवोकेट और निगम डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन

इसके अलावा भाजपा पार्षद प्रतिनिधि गुरप्रीत शाना ने भी प्रैसवार्ता की थी। बीते वर्ष जुलाई में बाढ़ आ गई थी। इससे शहरवासियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। इस बार भी जून माह शुरू हो चुका है। अब तक ड्रेन व नालों की सफाई शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में तीन बड़ी ड्रेन और 89 छोटी ड्रेनें

शहर में तीन बड़ी ड्रेन हैं और करीब 89 छोटी ड्रेन व नाले हैं। इनमें इंको ड्रेन की लंबाई चार हजार 899 मीटर, सेशन ड्रेन चार हजार 600 मीटर, घेल ड्रेन 1700 मीटर लंबी है। इसके साथ ही शहर में करीब 89 छोटी ड्रेन और नाले हैं। इनकी कुल लंबाई 47 हजार 155 मीटर है।

पिछले वर्ष 58 लाख की लगाई थी निविदा

दरअसल, पिछले वर्ष नालों की सफाई का मुद्दा काफी गर्माया था, क्योंकि जुलाई माह में ज्यादा बारिश होने से बाढ़ आ गई और लोगों के घरों में कई दिनों तक पानी जमा रहा। नालों का गंदा पानी लोगों के घरों में जमा हो गया था। उस दौरान निगम ने एजेंसी को करीब 58 लाख की निविदा जारी की थी। पार्षदों का कहना था कि नियमानुसार तीन बार नालों की सफाई करनी थी, मगर वह सही तरीके से नहीं की गई।

वर्जन
शहर की बड़ी ड्रेन को साफ करने के लिए एजेंसी को वर्कऑर्डर जारी कर दिया है। यह एजेंसी एक-दो दिन में अपना कार्य शुरू करेगी। शहर के अंदरूनी नालों की सफाई निगम के कर्मचारी करेंगे। सफाई के लिए 50 कर्मचारियों की टीम बनाई गई है।
डॉ. संगीता तेतरवाल, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed