{"_id":"6792a271785215510b037c52","slug":"the-carts-were-removed-from-the-road-and-the-goods-were-confiscated-ambala-news-c-36-1-amb1001-136461-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सड़क से हटवाई गईं रेहड़ियां, सामान जब्त ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सड़क से हटवाई गईं रेहड़ियां, सामान जब्त ट
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद की टीम ने वीरवार को अंबाला छावनी बस अड्डे के बाहर कार्रवाई की। इस दौरान सड़क पर लगी रेहड़ियों को फुटपाथ पर चढ़ाया गया। वहीं सड़क पर रखे बैनर, तंबू सहित टेबल व कुर्सी को जब्त किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने जब विरोध किया तो लालकुर्ती पुलिस ने उन्हें नियमों का पाठ पढ़ाकर शांत करवा दिया।
बस अड्डे के बाहर लगभग दो घंटे तक यह कार्रवाई चली। सब्जी मंडी के बाहर भी सड़क पर लगी रेहड़ियों को हटवाया गया। रेहड़ी संचालकों को नप के सफाई निरीक्षक ने निर्देश दिए कि अगर उन्होंने सड़क पर दोबारा रेहड़ियां लगाई तो उनकी रेहड़ियों को जब्त कर लिया जाएगा। इसी प्रकार आसपास के क्षेत्रों में भी कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि अंबाला छावनी बस अड्डे के बाहर 200 के करीब रेहड़ियां लगती हैं। इन पर काम करने के लिए लोगों को दिहाड़ी पर रखा जाता है। एक रेहड़ी का प्रतिदिन के हिसाब से किराया 400 से 500 रुपये वसूला जाता है। यह काम नेटवर्क के माध्यम से होता है। किराए पर ही रेहड़ियों को देकर लोग मोटा मुनाफा कूट रहे हैं। फिर चाहे इन रेहड़ियों से आम लोगों को क्यों न परेशानी का सामना करना पड़े। इन रेहड़ियों के कारण बस अड्डे के बाहर गंदगी का आलम है, जबकि सड़क पर जाम लगना आम बात है।